दिन की शुरुआत के लिए 5 गट-फ्रेंडली ब्रेकफ़ास्ट

क्या हर सुबह आपको पेट भारी महसूस करता है? अगर हाँ, तो ज़रूरत है अपनी सुबह की प्लेट को थोड़ा स्मार्ट बनाने की। छोले-भटूरे, पूरी-सब्जी, समोसा या तले हुए विकल्प शरीर में थकान बढ़ा सकते हैं। ऐसे में फाइबर, प्रोटीन और प्रोबायोटिक से भरपूर नाश्ता पेट के लिए फ़ायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आपको कोई महंगे इनग्रेडिएंट्स या मुश्किल रेसिपीज़ की नहीं बल्कि, कुछ सरल और पोषण से भरपूर विकल्प आपके पाचन तंत्र को बेहतर बना सकते हैं। तो आपके लिए पेश हैं ये 5 गट-फ्रेंडली ब्रेकफ़ास्ट…

1. ब्रेड के साथ केले और पीनट बटर

ब्रेड टोस्ट करें, ऊपर पीनट बटर लगाएँ और केले के टुकड़े रखें। फ़ाइबर से भरपूर ये नाश्ता पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है।

2. ओट्स-बीज और बेरी के साथ

ओट्स, दूध, चिया सीड्स और शहद मिलाकर किसी रात भर फ्रिज में रखें। सुबह ताज़ा फल डालकर खाएँ। नाश्ता आपको दिनभर ऊर्जा देता है।

3. फ्रूट चाट को चुनिए

सेब, पपीता, कीवी और संतरे जैसे फल काटेंकद्दू, अलसी और सूरजमुखी के बीज डालें। नींबू और काला नमक डालकर खाएँ। ताज़े फल और बीज पाचन में मदद करते हैं।

4. टोफू और पालक को मिक्स करके खाएँ

टोफू को कड़ाही में हल्का भूनें, इसमें पालक, प्याज और मिर्च डालें। टोफू प्रोटीन देता है और पालक आयरन व फ़ाइबर से भरपूर है।

5. बादाम के दूध के साथ चिया-पुडिंग खाएं

चिया बीज और बादाम का दूध मिलाकर रात भर फ्रिज में रखें। ऊपर फल या मेवे डालकर खाएँ। यह ओमेगा-3 और फ़ाइबर से भरपूर है।

PUSHPENDRA KUMAR VARMA  के बारे में
For Feedback - beerendraahirwar0@gmail.com