मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों (जैसे MCBU, BU Bhopal, Jiwaji, RDVV आदि) के B.Ed 1st Semester के छात्रों के लिए ‘Childhood and Growing Up’ (बाल्यावस्था एवं विकास) विषय के परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न (Important Questions) नीचे दिए गए हैं। यह प्रश्न आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी और रिविजन के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए हैं।
1. बाल्यावस्था एवं विकास (Childhood and Growing Up)
1. विकास में परिप्रेक्ष्य (Perspectives in Development)
शिक्षा मनोविज्ञान की अवधारणा, अर्थ, क्षेत्र व कार्य
1. शिक्षा मनोविज्ञान को परिभाषित कीजिए। शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति एवं क्षेत्र का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
अथवा
शिक्षा मनोविज्ञान क्या है? इसके उद्देश्यों, प्रकृति तथा क्षेत्र का वर्णन कीजिए।
अथवा
शैक्षिक मनोविज्ञान को परिभाषित कीजिए। शैक्षिक मनोविज्ञान शिक्षण को प्रभावी बनाने में किस प्रकार मदद करती है?
अथवा
शैक्षिक मनोविज्ञान की प्रकृति तथा अधिगमकर्ता को समझने व प्रभावी शिक्षण आयोजित करने में शैक्षिक मनोविज्ञान की भूमिका की चर्चा कीजिए।
अथवा
शिक्षा मनोविज्ञान से आप क्या समझते हैं? शिक्षण को प्रभावशाली बनाने में शिक्षा मनोविज्ञान किस प्रकार अध्यापक की सहायता करता है? स्पष्ट कीजिए।
2. शिक्षा और मनोविज्ञान के सम्बन्धों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
अथवा
शिक्षा और मनोविज्ञान एक दूसरे के पूरक हैं? यदि हाँ तो कैसे?
3. शिक्षा मनोविज्ञान का ज्ञान, अध्यापक को कक्षा में अपना विषय पढ़ाने में किस प्रकार सहायक हो सकता हैं? समुचित उदाहरणों सहित उत्तर दीजिए।
अथवा
एक शिक्षक एवं छात्र के लिए मनोविज्ञान की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।
अथवा
शिक्षा मनोविज्ञान, शिक्षा की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने में किस प्रकार सहायता देता है? अपने उत्तर की पुष्टि उपयुक्त उदाहरणों से कीजिए।
विकास का परिचय
4. बालक के सम्बन्ध में विकास की अवधारणा क्या है? समझाइए।
अथवा
बाल विकास से क्या आशय है? इसे परिभाषित कीजिए।
अथवा
बाल विकास से क्या तात्पर्य है? बाल विकास की कोई दो परिभाषाएँ लिखिए।
5. बाल विकास के प्रमुख तत्वों का उल्लेख कीजिये।
अथवा
बाल विकास की विशेषताओं का वर्णन कीजिये।
6. बाल विकास के अध्ययन के महत्त्व को समझाइये।
अथवा
माता-पिता के लिये बाल-विकास की अवस्थाओं का ज्ञान क्यों आवश्यक है?
7. अभिवृद्धि तथा विकास से क्या अभिप्राय हैं? अभिवृद्धि तथा विकास में अन्तर बताइएं।
अथवा
विकास से क्या अभिप्राय है? अभिवृद्धि तथा विकास को स्पष्ट कीजिए।
मानवतावादी मनोविज्ञान एवं विकासात्मक सिद्धान्त
8. मास्लो के मानवतावादी सिद्धान्त की विस्तृत व्याख्या कीजिए।
अथवा
मास्लो के मानवीय आवश्यकताओं के वर्गीकरण का वर्णन कीजिए।
अथवा
मास्लो के प्रेरणा-सिद्धान्त के अनुसार आवश्यकताओं का वर्गीकरण कीजिए।
9. विकास के प्रमुख सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।
अथवा
बाल-विकास के मूलभूत सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।
अथवा
बाल-विकास के प्रमुख सिद्धान्तों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
विकास का चिरस्थायी तथा बहुआयामी विकास
10. विकास के सन्दर्भ में चिरस्थायी तथा बहुआयामी विकास को समझाइए।
अथवा
चिरस्थायी तथा बहुआयामी विकास को स्पष्ट कीजिए।
सामाजिक-सांस्कृतिक सन्दर्भ में विकास को प्रभावित करना
11. विकास को प्रभावित करने वाले सामाजिक व सांस्कृतिक कारकों की व्याख्या कीजिए।
अथवा
(अ) विकास को प्रभावित करने वाले सामाजिक कारक लिखिए।
(ब) सांस्कृतिक कारक किस प्रकार विकास को प्रभावित करते हैं, विवेचना कीजिए।
विभिन्न सन्दर्भों में बच्चों के विषय में आंकड़ों का एकत्रीकरण
12. प्राकृतिक अवलोकन विधि क्या है? इस विधि के चरण एवं विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
अनियंत्रित या प्राकृतिक अवलोकन विधि को गुण-दोषों सहित समझाइये।
13. साक्षात्कार विधि की अवधारणा स्पष्ट करते हुए इसकी विशेषताएँ एवं प्रकारों का उल्लेख कीजिए।
अथवा
साक्षात्कार विधि क्या है? इसकी उपयोगिता एवं महत्व का वर्णन कीजिए।
14. एनेक्डोटल लेखन क्या है? संक्षिप्त में समझाइए।
अथवा
एनेक्डोटल लेखन (प्रतिक्रिया लेखन) किस प्रकार होता है? स्पष्ट कीजिए।
अथवा
विश्लेषणात्मक/चिन्नात्मक प्रतिक्रिया लेखन किस प्रकार किया जाता है?
15. ज्ञानात्मक विकास से आप क्या समझते हैं? पियाजे के ज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त की चर्चा कीजिए।
अथवा
पियाजे के संज्ञानात्मक (संवेगात्मक) विकास सिद्धान्त पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
विधियाँ: दीर्घकालीन, समकालीन, आनुक्रमिक, दस्ता एवं जीवनी विधि
16. बाल मनोविज्ञान की विकासात्मक समस्याओं के अध्ययन की समकालीन एवं दीर्घकालीन अध्ययन प्रणाली का वर्णन कीजिए।
17. आनुक्रमिक, दस्ता तथा जीवनी कथा विधि को संक्षिप्त में समझाइए।
अथवा
(अ) आनुक्रमिक डिजाइन विधि के लाभ-दोष लिखिए।
(ब) दस्ता विधि क्या है? (स) जीवनी कथा विधि के गुण बताइए।
व्यक्तिगत एवं अवलोकन विधि
18. बाल मनोविज्ञान के अध्ययन की केस स्टडी मेथड (वैयक्तिक इतिहास विधि) का वर्णन कीजिए।
19. अवलोकन से आप क्या समझते हैं? अवलोकन के महत्व की व्याख्या कीजिए।
अथवा
“विज्ञान अवलोकन से प्रारम्भ होता है और इसको अन्तिम रूप से सत्यापन के लिये अवलोकन पर ही लौट कर आना पड़ता है।” (गुडे एवं हाट) विवेचना कीजिए।
अथवा
अवलोकन पद्धति के गुण-दोषों की विवेचना कीजिए।
अथवा
अवलोकन की परिभाषा दीजिए। इसकी प्रमुख विशेषताओं की विवेचना कीजिए।
अथवा
अवलोकन के विभिन्न स्वरूपों की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए।
अथवा
अवलोकन के प्रकार समझाइये। क्या विभिन्न अवलोकन पद्धतियाँ वैज्ञानिक सामान्यीकरण में सहायक होती हैं?
2. मानव विकास की अवस्थाएँ (Stages of Human Development)
एक व्यक्ति तथा मनो-सामाजिक हस्ती के रूप में बालक का विकास
21. एक व्यक्ति तथा एक मनो-सामाजिक हस्ती के रूप में बालक किस प्रकार विकसित होता है? समझाइए।
अथवा
(अ) एक व्यक्ति के रूप में बालक के विकास पर एक लेख लिखिए।
(ब) एक मनो सामाजिक हस्ती के रूप में बालक के विकास को स्पष्ट कीजिए।
विकास की अवस्थाएँ
22. मानव विकास की विभिन्न अवस्थाओं पर प्रकाश डालिए।
अथवा
बाल विकास की विभिन्न अवस्थाओं का वर्गीकरण स्पष्ट कीजिए।
अथवा
मानव विकास के स्तर एवं आयाम पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
एक बालक एवं किशोर की विकासात्मक विशेषताएँ
23. बाल्यावस्था का अर्थ एवं विशेषताएँ बताइए। बाल्यावस्था में शिक्षा का स्वरूप कैसे होना चाहिए?
अथवा
“बाल्यावस्था जीवन का अनोखा काल है।” इस कथन का स्पष्टीकरण कीजिए और इस काल की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
अथवा
बाल्यावस्था क्या हैं? बाल्यावस्था में शैक्षिक विकास के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
24. शैशवावस्था से आप क्या समझते हैं? इस अवस्था की विशेषताओं तथा शिक्षा के स्वरूप की व्याख्या कीजिए।
अथवा
शैशवकाल क्या है? शैशवावस्था काल की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
अथवा
शैशवावस्था में मानसिक विकास की विशेषताओं का वर्णन कीजिए। अधिकतम विकास हेतु अध्यापक की क्या भूमिका होनी चाहिए।
25. किशोरावस्था से आप क्या समझते हैं? इस अवस्था की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
अथवा
“किशोरावस्था बड़े संघर्ष, तनाव, तूफान तथा विरोध की अवस्था हैं।” समझाइए।
अथवा
“किशोरावस्था जीवन का सबसे कठिन काल है।” इस कथन की व्याख्या कीजिए।
अथवा
किशोरावस्था की मौलिक आवश्यकताओं तथा उसकी विशेषताओं की चर्चा कीजिए।
अथवा
किशोरावस्था की मुख्य मानसिक और संवेगात्मक विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
26. शैशवावस्था में शारीरिक विकास किस प्रकार होता है? संक्षेप में वर्णन कीजिये।
27. बाल्यावस्था में शारीरिक विकास किस प्रकार होता हैं? बताइये।
28. किशोरावस्था में शारीरिक विकास किस प्रकार होता है? समझाइये।
29. शैशवावस्था में संवेगात्मक विकास पर प्रकाश डालिये।
30. किशोरावस्था में संवेगात्मक विकास को विस्तारपूर्वक समझाइये।
31. शैशवावस्था में सामाजिक विकास किस प्रकार होता है?
32. बाल्यावस्था में सामाजिक विकास किस प्रकार होता है? विस्तारपूर्वक समझाइये।
अथवा
बाल्यावस्था में सामाजिक विकास को संक्षेप में समझाइये।
33. किशोरावस्था में सामाजिक विकास पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालिये।
34. शारीरिक, संज्ञात्मक, सामाजिक, संवेगात्मक, नैतिक तथा भाषागत विकास अन्योन्याश्रितता का वर्णन कीजिए।
बचपन एवं किशोरावस्था के विकासात्मक कार्य
35. बाल्यावस्था के विकासात्मक कार्यों का उल्लेख कीजिए।
अथवा
पूर्व बाल्यावस्था तथा उत्तर बाल्यावस्था के प्रमुख विकासात्मक कार्य लिखिए।
36. किशोरावस्था के विकासात्मक कार्यों का वर्णन कीजिए।
अथवा
किशोरावस्था के कोई दस विकासात्मक कार्य लिखिए।
विकास को प्रभावित करने वाले कारक
37. वंशानुक्रम का अर्थ बताते हुए परिभाषाएँ दीजिए।
38. बालक के विकास पर वंशानुक्रम का क्या प्रभाव पड़ता है?
अथवा
“बालक के व्यक्तित्व के प्रत्येक पक्ष पर वंशानुक्रम का प्रभाव पड़ता है?” स्पष्ट कीजिए।
अथवा
बालक पर वंशानुक्रम का क्या प्रभाव पड़ता है?
39. वातावरण के बारे में आप क्या जानते हैं?
अथवा
वातावरण का अर्थ एवं परिभाषाएं लिखिए।
40. बाल विकास में वातावरण के प्रभाव का वर्णन कीजिए।
अथवा
बालक पर वातावरण का क्या प्रभाव पड़ता है?
41. वंशानुक्रम व वातावरण के मध्य क्या सम्बन्ध है?
42. उचित पोषण तथा कुपोषण से क्या तात्पर्य है? उचित पोषण के महत्व का वर्णन कीजिये।
अथवा
(अ) उचित पोषण तथा कुपोषण से आप क्या समझते हैं?
(ब) उचित पोषण से होने वाले लाभ तथा कुपोषण से उत्पन्न हानियों को समझाइये।
43. जनसंचार माध्यम बालक के विकास के किन-किन क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हैं?
अथवा
(अ) बालक के सामाजिक विकास पर संचार साधनों का प्रभाव बताइए।
(ब) मानसिक विकास पर संचार साधनों का प्रभाव बताइए।
44. बालक के विकास पर प्रभाव बताइए—
(अ) बाल पोषण अभ्यास, (ब) भाई-बहन एवं साथी समूह।
अथवा
बाल पोषण अभ्यास किस प्रकार बालक के विकास को प्रभावित करता है? समझाइए।
मलिन बस्ती तथा दलित घरों में पल-बढ़ रहे बच्चे
45. मलिन बस्तियों में विकसित बालिकाएँ सामान्य बालिकाओं से किस प्रकार भिन्न हैं? स्पष्ट कीजिए।
अथवा
मलिन बस्तियों में विकसित बच्चों की अन्य बच्चों के साथ दो समानता तथा दो असमानता बताइए।
46. दलित घरों में पल-बढ़ रहे बच्चों पर एक लेख लिखिए।
अथवा
“दलित घरों के बच्चों का परिवेश सामान्य घर से भिन्न होता है।” स्पष्ट कीजिए।
अथवा
दलित घरों के बच्चों तथा अन्य बच्चों में कोई दो समानता तथा कोई दो भिन्नता बताइए।
3. सामाजिक एवं संवेगात्मक विकास (Social and Emotional Development)
संवेगों की बुनियादी समझ
47. संवेग से आप क्या समझते हैं? संवेग की प्रमुख विशेषताओं को लिखिए।
अथवा
संवेग को समझाते हुए परिभाषित कीजिए। तथा संवेग की चार विशेषताएँ बतलाइए।
48. संवेगों के प्रकार बताते हुए उसका शिक्षा में महत्व दर्शाइए।
अथवा
(अ) संवेगों के प्रमुख प्रकार लिखिए।
(ब) संवेगों के महत्व को स्पष्ट कीजिए।
सामाजीकरण में लैंगिक विभिन्नता
49. सामाजीकरण में लैंगिक विभिन्नता का महत्व बताइए।
अथवा
सामाजीकरण में लिंग के भेद पर संक्षिप्त लेख लिखिए।
व्यक्तित्व विकास
50. व्यक्तित्व क्या हैं? इसकी विशेषताओं तथा प्रमुख सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।
अथवा
व्यक्तित्व को परिभाषित कीजिए तथा व्यक्तित्व के किसी एक सिद्धान्त की विवेचना उदाहरण सहित कीजिए।
अथवा
“व्यक्तित्व की परिभाषा नहीं दी जा सकती है, वह स्वयं व्यक्ति ही है।” इस कथन की व्याख्या कीजिए।
अथवा
व्यक्तित्व क्या हैं? इसके विकास को प्रभावित करने वाले तत्वों का वर्णन कीजिए।
अथवा
व्यक्तित्व क्या हैं? व्यक्तित्व के प्रमुख सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए। ऐसे कौनसे तत्व हैं जो व्यक्तित्व को प्रभावित करते हैं?
51. व्यक्तित्व विकास से क्या आशय है? व्यक्तित्व विकास की अवस्थाओं पर प्रकाश डालिए।
फ्रायड एवं ऐरिक्सन का व्यक्तित्व विकास सिद्धान्त
52. व्यक्तित्व विकास के सम्बन्ध में फ्रॉयड के सिद्धान्त की विवेचना कीजिए।
अथवा
फ्रॉयड के मनोविश्लेषणवाद सिद्धान्त की व्यक्तित्व विकास के सन्दर्भ में व्याख्या कीजिए।
53. व्यक्तित्व विकास के सन्दर्भ में ऐरिक्सन का ‘मनो सामाजिक विकास के स्तर’ का वर्णन कीजिए।
अथवा
ऐरिक्सन का व्यक्तित्व विकास सिद्धान्त की विवेचना कीजिए।
पूर्व बाल्यावस्था अनुभवों का आगामी व्यक्तित्व पर प्रभाव
54. पूर्व-बाल्यकालीन अनुभव विशेष महत्वपूर्ण होते हैं? इसका आगामी व्यक्तित्व पर प्रभाव समझाइए।
अथवा
बाल्यावस्था अनुभव का आगामी व्यक्तित्व पर उसका क्या प्रभाव पड़ता है? संक्षिप्त में लिखिए।
सामाजिक सिद्धान्त एवं लैंगिक विकास
55. लिंग भूमिकाओं से आप क्या समझते हैं? समाज में व्याप्त लिंग भूमिकाओं पर लेख लिखिए।
अथवा
लिंग भूमिका का क्या अर्थ है? लिंग भूमिकाओं को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए?
56. लिंग भूमिका का खेल के मैदान में तथा समाज की रूढ़िप्रद धारणाओं पर क्या प्रभाव पड़ता है? स्पष्ट कीजिए।
अथवा
संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए—
(अ) लिंग भूमिका एवं खेल का मैदान
(ब) लिंग भूमिका एवं रूढ़िप्रद अवधारणा।
संवेगों का विकास एवं उसके कार्य
57. बालकों में संवेगात्मक प्रतिमानों के विकास का वर्णन कीजिए।
58. बालकों में संवेगात्मक परिपक्वता के विकास का वर्णन कीजिए।
अथवा
“बच्चे के संवेगात्मक विकास में परिपक्वता एवं अधिगम दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।” स्पष्ट रूप से समझाइए।
59. बालकों में संवेगों के महत्वपूर्ण कार्य क्या हैं? वर्णन कीजिए।
60. संवेगात्मक विकास को प्रभावित करने वाले विविध कारकों (तत्वों) को समझाइये।
61. बालक के संवेगात्मक विकास का शैक्षिक महत्त्व बताइये।
बोल्बी लगाव सिद्धान्त
62. बोल्बी के लगाव सिद्धान्त पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए।
अथवा
बोल्बी सिद्धान्त के दो मुख्य बिन्दु लिखिए।
4. सामाजीकरण का सन्दर्भ (Contexts of Socialization)
सामाजीकरण की अवधारणा
63. सामाजीकरण क्या है? यह किस प्रकार होता है?
अथवा
सामाजीकरण की प्रक्रिया को समझाइये।
अथवा
सामाजीकरण की प्रक्रिया में सहायक कारकों को संक्षेप में बताइये।
अथवा
सामाजीकरण की परिभाषा दीजिए एवं इसके विभिन्न स्तरों की विवेचना कीजिए।
64. सामाजीकरण के प्रमुख अभिकरण क्या हैं? मानव व्यवहार पर सामाजीकरण के प्रभाव का वर्णन कीजिए।
परिवार-बालक सम्बन्ध
65. परिवार में बच्चों के लालन-पालन एवं बच्चों-बड़ों के आपसी सम्बन्धों पर प्रकाश डालिए।
अथवा
बालक के विकास में माता-पिता के व्यक्तित्व अभिवृत्तियों और व्यवहार का क्या प्रभाव पड़ता है?
अथवा
माता-पिता के व्यक्तित्व, अभिवृत्तियों और व्यवहार का बालक के विकास पर क्या दृष्टिकोण डालता है? विस्तार से समझाइए। —
विद्यालय
66. विद्यालय की परिभाषा दीजिये। बाल विकास में विद्यालय के क्या कार्य हैं?
अथवा
बाल विकास में विद्यालय के महत्त्व पर प्रकाश डालिये।
अथवा
“विद्यालय सामुदायिक केन्द्र के रूप में” उल्लेख कीजिये।
67. बालक में शैक्षिक वातावरण का निर्माण कैसे किया जाता हैं?
68. बालक के सामाजीकरण में मित्र-मण्डली एवं विद्यालय संस्कृति का प्रभाव बताइये।
अथवा
निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए—
(अ) मित्र मण्डली
(ब) विद्यालय संस्कृति
(स) बच्चों का शिक्षकों के साथ सम्बन्ध
(द) शिक्षक की उपलब्धियों का बालक की उपलब्धि पर प्रभाव।
सहपाठियों से सम्बन्ध
69. बालक के सामाजीकरण को मित्र समूह एवं लिंगता किस प्रकार प्रभावित करते हैं? बताइए।
अथवा
(अ) बालक के सामाजीकरण में सहपाठियों की भूमिका बताइए।
(ब) बालक के सामाजीकरण में लिंग का महत्व बताइए।
70. प्रतिस्पर्धा से आप क्या समझते हैं? प्रतिस्पर्धा के रूप एवं परिणाम लिखिए।
71. सहयोग का अर्थ एवं परिभाषा दीजिए। सहयोग के कारण लिखिए।
72. संघर्ष से आप क्या समझते हैं? संघर्ष के कारण एवं परिणाम लिखिए।
73. बालकों में प्रतिस्पर्धा सहयोग एवं संघर्ष (अन्तर्द्वन्द्व) की भावना का विकास किस प्रकार होता है?
74. आक्रामकता से आप क्या समझते हैं? बच्चों में आक्रामकता के क्या कारण हैं?
75. आप बच्चों की आक्रामकता को रोकने के लिए क्या-क्या उपाय अपनायेगे?
सामाजीकरण में सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विभिन्नता
76. सामाजीकरण मे सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विभिन्नता को समझाइए।
- MP B.Ed 1st Semester: Childhood and Growing Up Important Questions in Hindi
- MP Board Class 5 Maths Book PDF: कक्षा 5 गणित की पुरानी किताब PDF
- क्या सोनम वांगचुक की आवाज़ कोई नहीं सुन रहा? युवाओं की चुप्पी और सरकार की बेरुखी पर बड़ा सवाल
- Madhya Pradesh D.EL.ED 1st Year Previous Year Question Papers
- DCA 2nd Semester: Multimedia With Corel Draw Complete Question Bank with Answers

CHANDLABOARD.IN डिजिटल रणनीतिकारों और शिक्षा विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा संचालित है। सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल मीडिया में अपनी गहरी पकड़ के साथ, यह मंच हिंदी भाषी पाठकों के लिए एक आधुनिक और विश्वसनीय सूचना तंत्र स्थापित करने हेतु समर्पित है।
