MP B.Ed 1st Semester: Language Across The Curriculum Important Questions in Hindi

अगर आप मध्य प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय (जैसे MCBU छतरपुर, BU भोपाल, Jiwaji ग्वालियर, RDVV जबलपुर, APSU रीवा या DAVV इंदौर) से B.Ed 1st Semester की पढ़ाई कर रहे हैं, तो Reading and Reflecting on Texts (पाठ पर चिंतन एवं पठन) आपके सिलेबस का एक बेहद महत्वपूर्ण पेपर है।

इस पोस्ट में हमने तीनों यूनिट के सभी Important Questions को उनके वैकल्पिक (अथवा) रूपों के साथ व्यवस्थित किया है, ताकि आपको पता चल सके कि परीक्षा में एक ही प्रश्न को किन-किन तरीकों से घुमाकर पूछा जा सकता है।

पाठ्यक्रम में भाषा (Language Across Curriculum)

1. भाषा की अवधारणा और प्रकृति

  • भाषा का अर्थ एवं परिभाषा
  • भाषा की प्रकृति और विशेषताएं
  • भाषा के कार्य
  • भाषा और संस्कृति का संबंध
  • भाषा और समाज का संबंध

2. भाषा के रूप एवं विविधता

  • मातृभाषा (Mother Tongue)
  • मानक भाषा (Standard Language)
  • बोली और भाषा में अंतर
  • बहुभाषावाद (Multilingualism)
  • त्रि-भाषा प्रणाली (Tri-language System)

3. भाषाई कौशल

  • श्रवण कौशल (Listening Skill)
  • मौखिक संवाद और वार्तालाप
  • पठन कौशल (Reading Skill)
  • लेखन कौशल (Writing Skill)
  • शब्दावली विकास (Vocabulary Development)

4. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया और भाषा

  • शिक्षण में भाषा का महत्व
  • प्रथम भाषा और द्वितीय भाषा शिक्षण
  • भाषा शिक्षण के सिद्धांत
  • कक्षा में संवाद और चर्चा तकनीक
  • भाषा सीखने में आने वाली बाधाएं

5. पाठ्यक्रम विकास

  • पाठ्यक्रम और पाठ्यचर्या में अंतर
  • पाठ्यक्रम निर्माण के सिद्धांत
  • बाल-केंद्रित पाठ्यक्रम की विशेषताएं
  • पाठ्यक्रम मूल्यांकन
  • कोठारी आयोग एवं मुदालियर आयोग

6. शिक्षक की भूमिका और कौशल

  • एक भाषा शिक्षक के गुण
  • शिक्षक के समाज के प्रति कर्तव्य
  • पुनर्बलन कौशल (Reinforcement Skill)
  • उद्दीपक परिवर्तन कौशल (Stimulus Variation)
  • श्यामपट्ट कौशल (Blackboard Skill)

यूनिट 1: वर्णात्मक और विवरणात्मक लेखन से जुड़ना (Engaging with Narrative and Descriptive Accounts)

प्रश्न 1. वर्णन विधि से आप क्या समझते हैं? वर्णन की प्रभावोत्पादकता बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए?

  • अथवा: वर्णन विधि का प्रयोग करते समय कौन-कौन सी सावधानियाँ रखनी चाहिए तथा इसकी सीमाएँ भी बताइए। विवरण एवं वर्णन विधि की तुलना कीजिए।
  • अथवा: वर्णन विधि क्या है? इसकी विशेषताएँ एवं सीमाएँ बताइए।

प्रश्न 2. विवरण विधि से आप क्या समझते हैं? विवरण विधि की विशेषताएँ एवं सीमाएँ बताइए।

  • अथवा: विवरण विधि क्या है? विवरण विधि का प्रयोग करते समय कौन-कौन सी सावधानियाँ रखनी चाहिए तथा उसकी सीमाएँ भी लिखिए।

छात्रों की भाषायी आदतें

प्रश्न 3. ‘भाषायी कौशल’ का क्या आशय है? इसके विकास के लिये किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है?

  • अथवा: ‘भाषायी कौशल’ से आप क्या समझते हैं? भाषायी कौशल कौन-कौन से हैं? उनका संक्षिप्त वर्णन कीजिये।
  • अथवा: भाषायी कौशल कौन-कौन से हैं? इनका विकास कैसे होता है? संक्षेप में लिखिये।
  • अथवा: भाषायी कौशलों का विकास किस प्रकार होता है?

प्रश्न 4. सुनने की प्रशर्त और उसकी उपयोगिता बताइए। सुनने के विभिन्न आयाम क्या हैं?

  • अथवा: सुनने के कौशल में क्या परिवर्तन अपेक्षित है?

प्रश्न 5. बोलने के बल, आघात, स्वर और गति पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

प्रश्न 6. पढ़ना सिखाने में कौन-कौन सी पद्धतियाँ सहायक हैं? सभी पद्धतियों को विस्तार से समझाइए।

प्रश्न 7. ‘श्रवण-कौशल’ का क्या आशय है? इसके विकास की प्रमुख विधियों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

  • अथवा: ‘श्रवण-कौशल’ के विकास की विधियों का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 8. वह कौन-सी सामग्री है, जिससे बालक के श्रवण-कौशल का विकास सम्भव है? संक्षेप में लिखिए।

  • अथवा: श्रवण कौशल के विकास के लिए अभ्यास की कौनसी सामग्री काम में ली जानी चाहिए? संक्षेप में वर्णन कीजिए।
  • अथवा: श्रवण कौशल सम्बन्धी अभ्यास सामग्री का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

प्रश्न 9. लेखन कौशल के विकास हेतु आप कौन-सी विधियों का उपयोग करेगें? स्पष्ट कीजिए।

  • अथवा: बालकों द्वारा सही वर्ण, वर्तनी और विरामादि लिखने हेतु शिक्षक द्वारा क्या प्रयास किए जा सकते हैं? संक्षेप में समझाइए।
  • अथवा: लेखन कौशल के यांत्रिक पक्ष वर्ण, वर्तनी और विराम चिन्हों से आप क्या समझते हैं?

प्रश्न 10. भाषण कौशल के विकास में वार्तालाप और व्याख्या का क्या महत्व है? समझाइए।

  • अथवा: छात्रों के मौखिक वार्तालाप का विकास करने के लिए किन-किन साधनों का प्रयोग किया जाता है? किसी एक साधन का वर्णन कीजिए।
  • अथवा: भाषण कौशल के रूप में वार्तालाप और व्याख्या के महत्व का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 11. अभिव्यक्ति के आधार पर रचना में शब्द-रूप, पदबंध, उप-वाक्य एवं वाक्य का क्या महत्व है? समझाइए।

प्रश्न 12. अभिव्यक्ति की कला जीवन में उपयोगी क्यों है? इस कला के विकास के लिये कुछ उपाय सुझाइये।

  • अथवा: वाक्-कौशल के प्रमुख तत्वों का उल्लेख कीजिये।
  • अथवा: अभिव्यक्ति-कला के विकास के प्रमुख तत्वों का संक्षेप में वर्णन कीजिये।

प्रश्न 13. मौखिक अभिव्यक्ति या आत्म-प्रकाशन से क्या आशय है? इसके क्या उद्देश्य हैं? मौखिक आत्म-प्रकाशन हेतु विकास के आधारों को समझाइये।

  • अथवा: मौखिक आत्म-प्रकाशन का विकास किन साधनों तथा विधियों से किया जा सकता है? स्पष्ट कीजिये।

कहानी एवं नाटकीय घटनाओं सहित अध्याय एवं मूल पाठों का चयन

प्रश्न 14. कथात्मक विधि क्या है? इस विधि के गुण लिखिए।

  • अथवा: कहानी विधि से आप क्या समझते हैं? इसे मूल पाठों में क्यों शामिल करना चाहिए।

प्रश्न 15. नाटकीय घटनाएँ किस प्रकार छात्रों में बोधगम्यता बढ़ा देती हैं? नाटकीय तत्वों के सिद्धान्त बताइए।

  • अथवा: नाटकीय घटनाओं को भी मूल पाठों में क्यों शामिल करना चाहिए? संक्षिप्त में लिखिए।

सजीव वर्णन तथा हास्यास्पद आवरण

प्रश्न 16. निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए—

  • (अ) सजीव वर्णन का कारण बताना
  • (ब) हास्यास्पद आवरण रहित कहानियों का निर्माण।

वाचन के लिए बोधगम्यता एवं मानसिक चित्रण के लिए उपयोगी गतिविधियाँ

प्रश्न 17. वाचन से आप क्या समझते हैं? वाचन की आवश्यकता एवं महत्व बताइए।

  • अथवा: वाचन क्या है? वाचन के उद्देश्य एवं महत्व का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 18. वाचन के शिक्षण की कौन-सी विधियाँ हैं? अनुकरण विधि को बताइए तथा वाचन में इसकी उपादेयता को समझाइए।

  • अथवा: वाचन की किन्हीं पाँच शिक्षण विधियों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 19. वाचन के प्रकार बताते हुए सस्वर वाचन का अर्थ, उद्देश्य एवं गुण बताइए।

  • अथवा: सस्वर वाचन क्या है? सस्वर वाचन के गुण एवं प्रकार बतलाइए।

प्रश्न 20. मौन वाचन से आप क्या समझते हैं? मौन वाचन के गुण-दोष लिखिए।

  • अथवा: मौन वाचन क्या है? मौन वाचन के उद्देश्य, प्रकार एवं महत्व बताइए।

सामूहिक वाचन एवं वाद-विवाद

प्रश्न 21. सामूहिक वाचन से आप क्या समझते हैं? सामूहिक वाचन करने की विधि लिखिए।

  • अथवा: सामूहिक वाचन क्या है? सामूहिक वाचन का क्रम बताइए।

प्रश्न 22. वाद-विवाद क्या है? इसके गुण-दोष लिखिए।

  • अथवा: वाद-विवाद विधि पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

व्याख्या कौशल एवं पाठ पर आधारित लेखन

प्रश्न 23. व्याख्या कौशल क्या है? व्याख्या कौशल के प्रयोग में क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए?

  • अथवा: व्याख्या कौशल से आप क्या समझते हैं? व्याख्या कौशल के कक्षा में प्रयोग पर प्रकाश डालिये।

प्रश्न 24. निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए—

  • (अ) पुनः कथन
  • (ब) पात्र के चरित्र एवं परिस्थितियों पर चर्चा।

प्रश्न 25. “छात्रों के मूल पाठ लेखन आधारित होना चाहिए।” स्पष्ट कीजिए।

  • अथवा: निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए—
    • (अ) दृश्य का सारांश
    • (ब) कहानी का स्पष्टीकरण
    • (स) परिस्थितियों को संवाद में परिवर्तित करना।

यूनिट 2: प्रसिद्ध विषय आधारित व्याख्यात्मक लेखन से जुड़ना (Engaging with Popular Subject Based Expository Writing)

प्रश्न 26. शिक्षण कौशल क्या हैं? विभिन्न प्रकार के शिक्षण कौशलों को हम किस प्रकार विकसित कर सकते हैं?

  • अथवा: शिक्षण कौशल का अर्थ एवं परिभाषा प्रस्तुत कीजिये। प्रस्तावना कौशल, उद्दीपन परिवर्तन कौशल तथा कारक कौशल के घटकों का वर्णन कीजिये। तीनों कौशलों के लिए उदाहरण भी दीजिए।

प्रश्न 27. व्याख्यान कौशल से क्या आशय है? इसके स्वरूप, विशेषताएँ (महत्व) तथा दोषों का वर्णन कीजिये।

  • अथवा: व्याख्यान कौशल क्या है? व्याख्यान कौशल के घटकों को संक्षेप में समझाइए।

प्रश्न 28. प्रस्तावना का क्या अर्थ है? सफल शिक्षण में प्रस्तावना क्यों आवश्यक है? इसके उद्देश्यों का वर्णन कीजिये।

  • अथवा: प्रस्तावना कौशल से आप क्या समझते हैं? प्रस्तावना कौशल के घटकों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 29. खोजपूर्ण प्रश्न कौशल से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख घटकों का वर्णन कीजिए।

  • अथवा: अनुशीलन प्रश्न कौशल क्या है? अनुशीलन प्रश्न कौशल के घटकों को सूचीबद्ध कीजिए।

प्रश्न 30. दृष्टान्त व्याख्या कौशल से क्या आशय है? इसके प्रयोग एवं घटकों का वर्णन कीजिये।

  • अथवा: दृष्टान्त व्याख्या कौशल क्या है? उदाहरण सहित दृष्टान्त कौशल की निरीक्षण सूची बनाइये।

प्रश्न 31. उद्दीपन (पुनर्बलन) कौशल से क्या अभिप्राय है? छात्रों की कक्षा में अनुक्रियाओं का पुनर्बलन किस प्रकार किया जाता है?

  • अथवा: पुनर्बलन कौशल से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख घटकों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 32. उद्दीपन परिवर्तन कौशल से क्या आशय है? इस कौशल के विभिन्न घटकों का वर्णन कीजिये।

प्रश्न 33. “श्यामपट्ट शिक्षक का एक अच्छा मित्र है।” इस कथन के आधार पर श्याम-पट्ट के कार्य की उपयोगिता पर प्रकाश डालिये।

प्रश्न 34. शिक्षण कौशलों के एकीकरण से आप क्या समझते हैं? कौशलों के एकीकरण की विभिन्न नीतियों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 35. शिक्षण प्रतिमान से आप क्या समझते हैं? इसकी विशेषताओं एवं प्रकारों का वर्णन कीजिए।

  • अथवा: शिक्षण प्रतिमान से क्या तात्पर्य है? शिक्षण प्रतिमान के आधारभूत तत्वों एवं प्रकारों का वर्णन कीजिए।
  • अथवा: शिक्षण प्रतिमान के आधारभूत तत्वों का वर्णन कीजिए।
  • अथवा: शिक्षण के प्रतिमान से आप क्या समझते हैं? इनके कौन-कौन से तत्व हैं? उदाहरण देकर समझाइए।

यूनिट 3: पत्रकारिता लेखन से जुड़ना (Engaging with Journalistic Writing)

प्रश्न 36. पाठ्य सहगामी क्रियाओं का क्या अर्थ है? इनके महत्व पर प्रकाश डालिये।

  • अथवा: पाठ्य सहगामी क्रियाओं का छात्रों के सर्वांगीण विकास में क्या योगदान है? इस सन्दर्भ में पाठ्य सहगामी क्रियाओं की उपयोगिता पर प्रकाश डालिये।
  • अथवा: पाठ्य सहगामी क्रियाओं से आप क्या समझते हैं? पाठ्य-सहगामी क्रियाओं का विद्यालय में स्थान तथा महत्व बताइये।
  • अथवा: माध्यमिक विद्यालयों में पाठ्य-सहगामी क्रियाओं के महत्व का वर्णन कीजिये।
  • अथवा: “माध्यमिक शाला में पाठ्य-सहगामी क्रियाओं की छात्रों के सर्वांगीण विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका है।” विवेचना कीजिये।

प्रश्न 37. विद्यालयीन कार्यक्रम में पाठ्य सहगामी क्रियाओं का क्या महत्व है? पाठ्य सहगामी क्रियाओं का संगठित करने के लक्ष्य एवं सिद्धान्त क्या हैं? विस्तृत वर्णन कीजिये।

  • अथवा: माध्यमिक स्कूल में पाठ्य-सहगामी क्रियाओं का निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत वर्णन कीजिये— (अ) महत्व (ब) प्रकार (स) संगठन के सिद्धान्त।
  • अथवा: पाठशाला में पाठ्य-सहगामी क्रियाओं का क्या योगदान है? पाठ्य-सहगामी क्रियाओं के सिद्धान्तों की चर्चा कीजिए। उद्देश्यों की भी चर्चा कीजिये।
  • अथवा: माध्यमिक विद्यालय के लिए पाठ्य-सहगामी क्रियाओं की सूची बनाइये।
  • अथवा: पाठ्य सहगामी क्रियाएँ कितने प्रकार की होती हैं? उनके संगठन के सिद्धान्तों की व्याख्या कीजिए।
  • अथवा: शालाओं में पाठ्य-सहगामी क्रियाओं का क्या महत्व है? पाठ्य-सहगामी क्रियाओं के संगठन हेतु निर्धारित सिद्धान्तों को स्पष्ट कीजिये।

प्रश्न 38. पाठ्यान्तर क्रियाओं में अधिकतर अध्यापक भाग लेना नहीं चाहते? इसके क्या कारण हैं? पाठ्यान्तर क्रियाओं के प्रबन्ध को कैसे प्रभावी बनाया जा सकता है?

प्रश्न 39. विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियाएँ कौन-कौन सी हैं? आप अपने विद्यार्थियों के लिये शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किस प्रकार करेंगे?

  • अथवा: विद्यालय पाठ्यचर्या में पाठ्य सहगामी क्रियाएँ क्यों जरूरी हैं? एक अर्न्तविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता आप कैसे आयोजित करेंगे?
  • अथवा: पाठ्य-सहगामी क्रियाओं से आप क्या समझते हैं? विद्यालयी शिक्षक के रूप में आप कौन-कौन सी गतिविधियाँ आयोजित करेंगे?
  • अथवा: पाठ्यान्तर क्रियाएँ मोटे तौर पर कितने प्रकार की हैं? किन्हीं दो क्रियाओं पर प्रकाश डालिये।
  • अथवा: निम्नलिखित पाठ्यान्तर क्रियाओं में से किन्हीं दो क्रियाओं का वर्णन कीजिये— (अ) छात्र संघ या स्वशासन (ब) शैक्षिक परिभ्रमण (स) विद्यालय पत्रिका (द) नाट्याभिनय (य) स्कूल सभा (र) बालचर।
  • अथवा: पाठ्य सहगामी क्रियाओं से आप क्या समझते हैं? पाठ्य सहगामी क्रियाएँ कितने प्रकार की होती हैं? अपनी कक्षा के लिये आप भ्रमण का आयोजन किस प्रकार करेंगे?

प्रश्न 40. विद्यालयी समाचार-पत्र एवं पत्रिकाओं की आवश्यकता एवं व्यवस्था पर लेख लिखिए।

  • अथवा: विद्यालयों में समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं की आवश्यकता का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 41. समाचार लिखना एक कला है। समाचार को प्रभावी बनाने के लिए किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?

  • अथवा: अच्छे समाचार लेखन के गुणों पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 42. लेख कला क्या है? लेख कला लेखन के प्रमुख सोपानों का वर्णन कीजिए।

  • अथवा: लेख कला से आप क्या समझते हैं? लेख कला लेखन के विकास के प्रमुख चरणों पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 43. पत्रकारिता लेखन में निम्न की भूमिका बताइए— (अ) प्रस्तुतीकरण (ब) पक्षपात (स) स्थानीय रुचि के प्रकरण।

  • अथवा:
    • (अ) पत्रकारिता लेखन में प्रस्तुतीकरण का दृष्टिकोण क्यों आवश्यक है?
    • (ब) पत्रकारिता लेखन में पक्षपात की सम्भावना क्यों अधिक रहती है?
    • (स) पत्रकारिता लेखन स्थानीय रुचियों के प्रकरण पर क्यों आधारित होने चाहिए।

प्रश्न 44. दृष्टान्त व्याख्या कौशल पर आधारित सूक्ष्म पाठ योजना का निर्माण कीजिए।

परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • हेडिंग्स और पॉइंट्स का उपयोग करें: B.Ed की परीक्षा में लंबे पैराग्राफ के बजाय मुख्य हेडिंग्स, बुलेट पॉइंट्स और फ्लोचार्ट बनाकर उत्तर लिखें।
  • शिक्षण कौशलों के घटक याद रखें: यूनिट 2 से प्रस्तावना, व्याख्या, पुनर्बलन और दृष्टान्त कौशल के घटकों (Components) पर लगभग हर साल प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • सूक्ष्म पाठ योजना का अभ्यास करें: प्रश्न 44 की तरह किसी एक कौशल पर आधारित Micro Lesson Plan (सूक्ष्म पाठ योजना) का फॉर्मेट पहले से तैयार रखें।
1. यह प्रश्न बैंक किन विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए उपयोगी है?

यह प्रश्न बैंक मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के कॉमन सिलेबस पर आधारित है, इसलिए यह MCBU, BU Bhopal, Jiwaji University, RDVV, DAVV, Vikram University और APSU के सभी B.Ed 1st Semester छात्रों के लिए समान रूप से उपयोगी है।

2. क्या परीक्षा में सभी प्रश्न इसी लिस्ट से आते हैं?

ऊपर दिए गए 44 प्रश्न पूरे सिलेबस की सभी मुख्य यूनिट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड को कवर करते हैं। इन्हें अच्छे से तैयार करने पर आप परीक्षा में आसानी से बेहतर स्कोर कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top