यदि आप B.Ed. की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पाठ्यक्रम विकास एवं मूल्यांकन (Curriculum Development) विषय के महत्वपूर्ण प्रश्नों की यह पूरी सूची आपके लिए बेहद उपयोगी है। इसमें पाठ्यक्रम के अर्थ, निर्माण, विकास, मॉडल और मूल्यांकन से जुड़े सभी प्रमुख अध्यायवार प्रश्न शामिल किए गए हैं।
1. पाठ्यक्रम : अर्थ, प्रकृति एवं प्रकार (Curriculum : Meaning, Nature and Types)
प्रश्न 1. पाठ्यक्रम से क्या तात्पर्य है? पाठ्यक्रम की शिक्षा में क्या भूमिका है? पाठ्यक्रम को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए। अथवा पाठ्यक्रम कलाकार (अध्यापक) के हाथ में वह साधन है जिससे वह अपने स्टूडियो (स्कूल) में अपनी सामग्री (विद्यार्थी) को अपने आदर्श (उद्देश्य) के अनुसार ढालता है। कनिंघम के इस कथन पर चर्चा कीजिए।
प्रश्न 2. पाठ्यक्रम आयोजन का क्या अर्थ है? पाठ्यक्रम के विभिन्न प्रकारों की विवेचना कीजिए। अथवा पाठ्यक्रम के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए। अथवा निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए— (अ) विषय-केन्द्रित पाठ्यक्रम (ब) कोर पाठ्यक्रम।
प्रश्न 3. विषय केन्द्रित या विषयगत पाठ्यक्रम एवं अनुभवगत या क्रिया केन्द्रित पाठ्यक्रम में अन्तर स्पष्ट कीजिए। अनुभवगत पाठ्यक्रम की त्रुटियाँ लिखिए।
प्रश्न 4. बाल-केन्द्रित पाठ्यक्रम से आप क्या समझते हैं? बाल-केन्द्रित पाठ्यक्रम बनाने के आधार क्या हैं?अथवा बाल-केन्द्रित पाठ्यक्रम की निम्नलिखित प्रणाली को स्पष्ट कीजिए— (i) डाल्टन प्रणाली, (ii) विनेटका प्रणाली, (iii) प्रोजेक्ट प्रणाली।
प्रश्न 5. परम्परागत पाठ्यक्रम क्या है? इसके प्रमुख दोषों का वर्णन कीजिए। अथवा परम्परागत पाठ्यक्रम से आप क्या समझते हैं? इस पाठ्यक्रम के दोष लिखिए।
2. पाठ्यवस्तु एवं पाठ्य-पुस्तकें : उनका अर्न्तसम्बन्ध (Syllabus and Text-Books : Their Inter-Relationship)
प्रश्न 6. पाठ्यवस्तु (सिलेबस) से आप क्या समझते हैं? यह पाठ्य पुस्तकों से किस प्रकार सम्बन्धित हैं? स्पष्ट कीजिए। अथवा पाठ्यवस्तु से क्या आशय है? इसे परिभाषित कीजिए।
प्रश्न 7. पाठ्य-पुस्तक का क्या अर्थ है? पाठ्य-पुस्तक की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डालिए। अथवा टिप्पणी लिखिए—पाठ्य-पुस्तकों का महत्व।
प्रश्न 8. शिक्षण के लिए एक अच्छी पाठ्य-पुस्तक में क्या गुण होने चाहिए? विवेचना कीजिए। अथवा एक अच्छी पाठ्य-पुस्तक का चुनाव करते समय आप किन बातों का ध्यान रखेंगे। अथवा पाठ्य-पुस्तक के प्रमुख सिद्धान्तों का उल्लेख कीजिए।
प्रश्न 9. अपनी पाठ्य-पुस्तक का दिये गये मानदण्डों के आधार पर मूल्यांकन कीजिए। अथवा पाठ्य-पुस्तक की उपयुक्तता और उपादेयता जानने के लिए अपनी पाठ्य-पुस्तक को आधार मानकर उत्तर दीजिए। अथवा पाठ्य-पुस्तक का मूल्यांकन करते समय आप किन-किन बातों का ध्यान रखेंगे?
प्रश्न 10. पाठ्यवस्तु एवं पाठ्य-पुस्तकों में क्या सम्बन्ध है? स्पष्ट कीजिए। अथवा पाठ्यवस्तु एवं पाठ्य-पुस्तकों के मध्य अर्न्तसम्बन्ध बताइए।
3. पाठ्यक्रम अस्तित्व के मुद्दे एवं समस्याएँ (Issue and Problems of Existing Curriculum)
प्रश्न 11. पाठ्यक्रम अस्तित्व के प्रमुख मुद्दे कौन-कौन से हैं? किन्हीं तीन का वर्णन कीजिए। अथवा पाठ्यक्रम की प्रमुख समस्याओं पर प्रकाश डालिए— (अ) पाठ्य-पुस्तक की समस्या, (ब) पाठ्यवस्तु के अधिभार की समस्या, (स) पाठ्यक्रम एवं परीक्षा।
प्रश्न 12. राष्ट्रीय एकता का क्या अर्थ है? भारत में राष्ट्रीय एकता की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डालिये। अथवा राष्ट्रीय एकता की आवश्यकता को समझाइये। और उसके विकास में शिक्षक की भूमिका को बताइये।
प्रश्न 13. राष्ट्रीय एकता के मार्ग में कौन-कौन सी बाधायें हैं? शिक्षा उन्हें किस प्रकार दूर करने में सहायक हो सकती है?अथवा भारत में राष्ट्रीयता के मार्ग में कौन सी बाधाएँ हैं? शिक्षा इन्हें दूर करने में किस सीमा तक सहायता कर सकती है?
प्रश्न 14. विज्ञान-शिक्षा के महत्व की विवेचना कीजिये। विभिन्न स्तरों पर विज्ञान-शिक्षा के बारे में लिखिये। अथवा निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये— (अ) शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर विज्ञान-शिक्षा के उद्देश्य। (ब) विज्ञान शिक्षा की शिक्षण-विधियाँ।
प्रश्न 15. स्वतन्त्र भारत में तकनीकी तथा प्रबन्ध शिक्षा पर प्रकाश डालिए। अथवा ‘तकनीकी तथा प्रबन्ध शिक्षा’ पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
प्रश्न 16. हमारी तकनीकी एवं प्राविधिक शिक्षा किन-किन समस्याओं का सामना कर रही है? इनके सुधार के सुझाव दीजिए। अथवा भारतवर्ष में तकनीकी एवं प्राविधिक शिक्षा की प्रमुख समस्याएँ कौन-कौन सी हैं? इनके निराकरण के लिए क्या प्रयास किए गए हैं?
4. पाठ्यक्रम निर्माण (Curriculum Construction)
प्रश्न 17. पाठ्यक्रम निर्माण क्या है? पाठ्यक्रम निर्माण की प्रक्रिया संक्षिप्त में लिखिए। अथवा पाठ्यक्रम निर्माण से आप क्या समझते हैं? एक श्रेष्ठ पाठ्यक्रम निर्माण में किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए?
प्रश्न 18. पाठ्यक्रम के निर्माण हेतु पाठ्यक्रम निर्माण के किन सिद्धान्तों का उपयोग किया जाता है? समझाइये। अथवा पाठ्यक्रम निर्माण के सामान्य सिद्धान्त बताइये। पाठ्यक्रम निर्माण में आप इनका उपयोग किस प्रकार करेंगे? उपयुक्त उदाहरणों द्वारा स्पष्ट कीजिए। अथवा पाठ्यक्रम का निर्माण करते समय आप किन-किन बिन्दुओं पर विचार करना चाहेंगे? उदाहरण सहित समझाइए।
5. पाठ्यक्रम विकास एवं पाठ्यक्रम संरचना (Curriculum Development and Curriculum Designing)
प्रश्न 19. पाठ्यक्रम विकास की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए। अथवा पाठ्यक्रम विकास की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 20. पाठ्यक्रम विकास में पाठ्य सहगामी क्रियाओं का क्या अर्थ है? इनके महत्व पर प्रकाश डालिये। अथवा पाठ्य सहगामी क्रियाओं का छात्रों के सर्वांगीण विकास में क्या योगदान है? इस सन्दर्भ में पाठ्य सहगामी क्रियाओं की उपयोगिता पर प्रकाश डालिये। अथवा पाठ्य सहगामी क्रियाओं से आप क्या समझते हैं? पाठ्य-सहगामी क्रियाओं का विद्यालय में स्थान तथा महत्व बताइये।
प्रश्न 21. पाठ्यक्रम (डिजाइन) से क्या तात्पर्य है? पाठ्यक्रम संरचना के प्रमुख अंग बताइए। अथवा पाठ्यक्रम संरचना से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख अंगों का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 22. पाठ्यक्रम विकास एवं पाठ्यक्रम संरचना में अन्तर स्पष्ट कीजिए। अथवा पाठ्यक्रम विकास एवं पाठ्यक्रम संरचना में भिन्नता बताइए।
6. पाठ्यक्रम विकास के निर्धारक एवं अभिप्रेरक (Determinants and Motives of Curriculum Development)
प्रश्न 23. पाठ्यक्रम विकास के प्रमुख निर्धारक कौन-कौन से हैं? किन्हीं तीन निर्धारकों का वर्णन कीजिए। अथवा (1) पाठ्यक्रम विकास के निर्धारकों में शैक्षिक उद्देश्य बताइए। (2) पाठ्यक्रम विकास के निर्धारकों में शैक्षिक परिस्थितियाँ बताइए। (3) पाठ्यक्रम विकास के निर्धारकों में सामाजिक परिवर्तन बताइए। (4) पाठ्यक्रम विकास के निर्धारकों में राजनैतिक विचारधारा का वर्णन कीजिए। (5) पाठ्यक्रम विकास के निर्धारकों में आर्थिक स्थिति में परिवर्तन का वर्णन कीजिए। (6) पाठ्यक्रम विकास के निर्धारकों में नवीन विषयों का आविर्भाव समझाइए। (7) पाठ्यक्रम विकास के निर्धारकों में परीक्षा प्रणाली का वर्णन कीजिए।
7. विभिन्न पाठ्यक्रम प्रतिमान : ओपन विश्वविद्यालय एवं ओपन विद्यालय (Different Curriculum Models : Open University and Open Schools)
प्रश्न 24. पाठ्यक्रम प्रतिमान से आप क्या समझते हैं? पाठ्यक्रम प्रतिमानों के प्रकारों का वर्णन कीजिए। अथवा पाठ्यक्रम विकास के प्रतिमान क्या हैं? संक्षेप में वर्णन कीजिए।
प्रश्न 25. शिक्षण प्रतिमान से आप क्या समझते हैं? इसकी विशेषताओं एवं प्रकारों का वर्णन कीजिए। अथवा शिक्षण प्रतिमान से क्या तात्पर्य है? शिक्षण प्रतिमान के आधारभूत तत्वों एवं प्रकारों का वर्णन कीजिए। अथवा शिक्षण प्रतिमान के आधारभूत तत्वों का वर्णन कीजिए। अथवा शिक्षण के प्रतिमान से आप क्या समझते हैं? इनके कौन-कौन से तत्व हैं? उदाहरण देकर समझाइए।
प्रश्न 26. प्रत्यय निष्पत्ति प्रतिमान से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख तत्वों तथा उपयोग का वर्णन कीजिए। अथवा प्रत्यय निष्पत्ति प्रतिमान क्या है? यह किस सिद्धान्त पर आधारित है, उसे स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 27. आप पृच्छा प्रशिक्षण प्रतिमान से क्या समझते हैं? यह किस सिद्धान्त पर आधारित है, उसे स्पष्ट कीजिए। अथवा पृच्छा प्रशिक्षण प्रतिमान से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख तत्वों तथा उपयोग का वर्णन कीजिए। अथवा पृच्छा प्रशिक्षण प्रतिमान क्या है? इस प्रतिमान का प्रयोग छात्रों की समस्या समाधान की योग्यता विकसित करने के लिए कैसे किया जा सकता है?
प्रश्न 28. (अ) शिक्षण के आगमन प्रतिमान पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। (ब) अग्रिम व्यवस्थापक प्रतिमान क्या है? इसका महत्व बताइए। (स) सृजनात्मक शिक्षण प्रतिमान को संक्षिप्त में समझाइए।
प्रश्न 29. मुक्त विद्यालय (ओपन स्कूल) से आप क्या समझते हैं? इसके उद्देश्य एवं विशेषताएँ लिखिए।
प्रश्न 30. राष्ट्रीय खुला विद्यालय (NOS) एवं इसके पाठ्यक्रम का विस्तृत विवरण दीजिए।
प्रश्न 31. मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल, भोपाल पर टिप्पणी लिखिए।
प्रश्न 32. मुक्त विश्वविद्यालय से आप क्या समझते हैं? इनके उद्देश्य एवं कार्यक्रमों के बारे में उल्लेख कीजिए। अथवा भारत में मुक्त विश्वविद्यालय एवं उनके कार्यक्रमों का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 33. इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के बारे में विशेषताएँ, स्वरूप एवं कार्यक्रम के बारे में लिखिए।
प्रश्न 34. आन्ध्रप्रदेश मुक्त/खुला विश्वविद्यालय पर टिप्पणी लिखिए।
8. पाठ्यक्रम चयन के विभिन्न सोपान (Steps of Designing Different Curriculum)
प्रश्न 35. शैक्षिक व्यवहार का अर्थ एवं परिभाषाएँ लिखिए। अथवा उदाहरण देते हुए ‘शैक्षिक व्यवहार’ का अर्थ समझाइए। अथवा शैक्षिक व्यवहार को परिभाषित कीजिए। शैक्षिक व्यवहारों के वर्गीकरण के विभिन्न पक्षों को स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 36. ब्लूम द्वारा प्रस्तुत शैक्षिक उद्देश्यों के वर्गीकरण का विस्तृत वर्णन कीजिए तथा इसके उपयोगों पर प्रकाश डालिए। अथवा उद्देश्यों व लक्ष्यों से आप क्या समझते हैं? माध्यमिक स्तर पर ब्लूम के अनुसार ज्ञानात्मक पक्ष के विभिन्न स्तरों से सम्बन्धित उद्देश्य व्यावहारिक शब्दावली में लिखिए।
प्रश्न 37. शिक्षण और शैक्षिक उद्देश्यों में क्या अन्तर है? स्पष्ट कीजिए। अथवा शिक्षण उद्देश्यों और शैक्षिक उद्देश्यों में अन्तर कीजिए।
प्रश्न 38. अपने विषय में पाँच शैक्षिक उद्देश्य लिखिए तथा उन्हें व्यावहारिक उद्देश्यों में परिणित कीजिए। अथवा अनुदेशात्मक उद्देश्यों को व्यावहारिक रूप में लिखने की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
9. पाठ्यक्रम का चयन, श्रेणीबद्ध एवं संगठन (Selection, Gradation and Organization of Curriculum)
प्रश्न 39. पाठ्यक्रम का चयन कैसे किया जाता है? स्पष्ट कीजिए। अथवा पाठ्यक्रम के चयन पर विस्तार से प्रकाश डालिए। अथवा पाठ्यक्रम के चयन करने के प्रमुख आधार कौन-कौन से हैं? उल्लेख कीजिए।
प्रश्न 40. पाठ्यक्रम को कितने आधारों पर श्रेणीबद्ध किया जाता है? वर्णन कीजिए। अथवा विभिन्न प्रकार के शिक्षा स्तरों पर भाषायी पाठ्यक्रम का उल्लेख कीजिए। अथवा विभिन्न आधारों पर पाठ्यक्रम की समीक्षा प्रस्तुत कीजिये।
प्रश्न 41. पाठ्यक्रम के संगठन के सम्बन्ध में शिक्षा-आयोग ने क्या सिफारिशें दी हैं और पाठ्यक्रम में सुधार हेतु क्या सुझाव दिये हैं?
प्रश्न 42. पाठ्यक्रम का संगठन करते समय टैगोर ने क्या प्रयोग किया है? स्पष्ट कीजिए। अथवा रवीन्द्रनाथ टैगोर के शिक्षा दर्शन का मूल्यांकन कीजिए। अथवा शिक्षा के अर्थ, उद्देश्य, पाठ्यक्रम एवं शिक्षण विधि सम्बन्धी विचारों पर प्रकाश डालते हुए रविन्द्रनाथ टैगोर के शिक्षा दर्शन का मूल्यांकन कीजिए। अथवा रवीन्द्रनाथ टैगोर के शैक्षिक योगदान पर अपने समीक्षात्मक विचार प्रस्तुत कीजिए।
प्रश्न 43. पाठ्यक्रम संगठन पर बुनियादी शिक्षा के प्रयोग बताइए। अथवा गाँधीजी के बेसिक शिक्षा के सम्बन्ध में विचारों को समझाइए। अथवा बेसिक शिक्षा के मूलभूत सिद्धान्त तथा विशेषताओं को समझाइए। अथवा “गाँधीजी द्वारा प्रस्तुत बेसिक शिक्षा योजना भारतीय परिप्रेक्ष्य के अनुरूप है।” इस सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त कीजिए। अथवा बेसिक शिक्षा का जन्म क्यों हुआ? बेसिक शिक्षा की प्रमुख विशेषताएँ बताइए। अथवा “बेसिक शिक्षा बुनियादी सिद्धान्तों पर आधारित है।” समझाइए।
10. पाठ्यक्रम का विकास, क्रियान्वयन एवं संवर्द्धन (Development, Implementation and Enrichment of Curriculum)
प्रश्न 44. पाठ्यक्रम के विकास में कैसा पाठ्यक्रम प्रस्तावित होना चाहिए? संक्षिप्त में लिखिए। अथवा पाठ्यक्रम के विकास हेतु हमारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कैसा पाठ्यक्रम प्रस्तावित किया गया है?
प्रश्न 45. पाठ्यक्रम के क्रियान्वयन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
प्रश्न 46. पाठ्यक्रम के संवर्धन हेतु आप क्या सुझाव देंगे?अथवा पाठ्यचर्या के स्तर को ऊँचा करने के उपाय बताइए।
11. बी.एड. पाठ्यक्रम का मूल्यांकन (Evaluation of B.Ed. Curriculum)
प्रश्न 47. बी.एड. तथा डी.एल.एड. कार्यक्रमों में पाठ्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कीजिए। अथवा एम.एड., बी.एड. तथा डी. एड. कार्यक्रमों में शैक्षिक सिद्धान्त का पाठ्यक्रम बतलाइये।
प्रश्न 48. मूल्यांकन की परिभाषा दीजिए तथा संक्षेप में यह बताइए कि शिक्षण की दृष्टि से इसके क्या उद्देश्य हैं?अथवा मूल्यांकन किसे कहते हैं? विद्यार्थियों को मूल्यांकन से क्या लाभ होते हैं?अथवा मूल्यांकन के विभिन्न उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए।
प्रश्न 49. एक अच्छे मूल्यांकन के लिए कौन-कौन से गुण होना आवश्यक है? समझाइए। अथवा मूल्यांकन की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
प्रश्न 50. शिक्षा में मापन एवं मूल्यांकन की उपयोगिता को सोदाहरण समझाइए। अथवा मूल्यांकन के महत्व एवं क्षेत्र का उल्लेख कीजिए।
प्रश्न 51. मूल्यांकन क्या है? यह मापन से किस प्रकार भिन्न है?अथवा मापन एवं मूल्यांकन में अन्तर स्पष्ट कीजिए। अथवा मापन और मूल्यांकन में क्या अन्तर है? स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न 52. मूल्यांकन प्रविधि से क्या आशय है? मूल्यांकन की प्रमुख प्रविधियों का उल्लेख कीजिए।
प्रश्न 53. सतत्, व्यापक एवं सामूहिक मूल्यांकन क्या है? मूल्यांकन की कार्य प्रणाली एवं सोपानों पर प्रकाश डालिए।
प्रश्न 54. शिक्षक रेटिंग किन-किन वर्गों द्वारा की जाती है? वर्णन कीजिए। अथवा छात्रों के द्वारा शिक्षक श्रेणी की रेटिंग के निर्धारण एवं हानियों पर प्रकाश डालिए।
प्रश्न 55. शिक्षक निर्मित उपलब्धि परीक्षण का संक्षेप में वर्णन कीजिए। अथवा निम्न पर टिप्पणी लिखिए— (i) मौखिक परीक्षण, (ii) निबंधात्मक परीक्षण।
प्रश्न 56. मौखिक अभिव्यक्ति के मूल्यांकन हेतु कौन-कौन सी बातें आवश्यक हैं? आप इसके लिए क्या प्रक्रिया अपनायेंगे? समझाइए। अथवा मौखिक प्रश्नों का मूल्यांकन आप किन प्रमुख आधारों पर करेंगे? स्पष्ट कीजिए। अथवा भाषा शिक्षण में मौखिक मूल्यांकन के प्रमुख घटकों पर प्रकाश डालिए।
प्रश्न 57. निदानात्मक मूल्यांकन और उपचारात्मक शिक्षण के महत्वपूर्ण पहलुओं का संक्षेप में वर्णन कीजिये। अथवा भाषा शिक्षण में निदानात्मक मूल्यांकन और उपचारात्मक निदान हेतु आप क्या कदम उठायेंगे।
प्रश्न 58. अध्यापक शिक्षा आज विभिन्न दृष्टिकोणों से विचार करने पर क्यों आवश्यक मानी जाती है? स्पष्ट कीजिए। अथवा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् के अनुसार अध्यापक शिक्षा की आवश्यकताओं को स्पष्ट करने के लिए प्रयत्न कीजिए। अथवा वर्तमान शताब्दी में अध्यापक शिक्षा सामाजिक परिप्रेक्ष्य में ही अधिक उपयोगी एवं आवश्यक है। स्थापित कीजिए।
प्रश्न 59. भारत में अध्यापक शिक्षा की समस्याओं और समाधान की विवेचना कीजिए। अथवा भारत में अध्यापक प्रशिक्षण के प्रमुख दोष क्या हैं? अध्यापक शिक्षा समस्याओं के क्या समाधान हैं?अथवा बी.एड. कार्यक्रम में क्या समस्याएँ हैं? उनके क्या उपचार हैं?
पाठ्यवस्तु एवं पाठ्य-पुस्तक की समीक्षा
प्रश्न 60. पाठ्यवस्तु एवं पाठ्य-पुस्तक की समीक्षा विस्तार से कीजिए। अथवा (अ) पाठ्यवस्तु के लाभ-दोष संक्षिप्त में लिखिए। (ब) पाठ्य-पुस्तक के गुण-दोष लिखिए।
यह प्रश्न बैंक मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख विश्वविद्यालयों जैसे MCBU (छतरपुर), BU (भोपाल), Jiwaji (ग्वालियर), RDVV (जबलपुर), DAVV (इंदौर) और विक्रम विश्वविद्यालय के साथ-साथ अन्य भारतीय विश्वविद्यालयों के B.Ed. छात्रों के लिए उपयोगी है।
परीक्षा में अक्सर पाठ्यक्रम का अर्थ और प्रकार, पाठ्यवस्तु व पाठ्य-पुस्तक में अंतर, पाठ्यक्रम निर्माण के सिद्धांत, ब्लूम का वर्गीकरण (Bloom’s Taxonomy), गाँधीजी की बेसिक शिक्षा, टैगोर का शिक्षा दर्शन, ओपन स्कूल/विश्वविद्यालय (IGNOU/NOS) और मापन व मूल्यांकन में अंतर से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।
हाँ, इसमें पाठ्यक्रम के अर्थ और प्रकृति से लेकर बी.एड. पाठ्यक्रम के मूल्यांकन और पाठ्य-पुस्तक की समीक्षा तक सभी 11 प्रमुख अध्यायों के 60 मुख्य एवं वैकल्पिक (अथवा) प्रश्न शामिल किए गए हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के लिए हर टॉपिक की मुख्य परिभाषा, विशेषताएँ, प्रकार और महत्व को पॉइंट्स (हेडिंग्स) में याद करें। परीक्षा में उत्तर लिखते समय साफ हेडिंग और फ्लोचार्ट का उपयोग करने से अच्छे अंक मिलते हैं।
पाठ्यक्रम एक व्यापक अवधारणा है जिसमें विद्यालय की सभी शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ शामिल होती हैं, जबकि पाठ्यवस्तु केवल किसी विशेष विषय की विषय-वस्तु और अध्यायों की एक सीमित सूची होती है।
- MP B.Ed 1st Semester:Curriculum Development and School Important Questions in Hindi
- MP B.Ed 1st Semester: Language Across The Curriculum Important Questions in Hindi
- MP B.Ed 1st Semester: Childhood and Growing Up Important Questions in Hindi
- MP Board Class 5 Maths Book PDF: कक्षा 5 गणित की पुरानी किताब PDF
- क्या सोनम वांगचुक की आवाज़ कोई नहीं सुन रहा? युवाओं की चुप्पी और सरकार की बेरुखी पर बड़ा सवाल

CHANDLABOARD.IN डिजिटल रणनीतिकारों और शिक्षा विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा संचालित है। सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल मीडिया में अपनी गहरी पकड़ के साथ, यह मंच हिंदी भाषी पाठकों के लिए एक आधुनिक और विश्वसनीय सूचना तंत्र स्थापित करने हेतु समर्पित है।
