‘जुरासिक वर्ल्ड: कैओस थ्योरी’ सीजन 4 का ट्रेलर हुआ रिलीज

नेटफ्लिक्स और ड्रीमवर्क्स एनिमेशन की एनिमेटेड सीरीज ‘जुरासिक वर्ल्ड: कैओस थ्योरी’ के चौथे और आखिरी सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हाल ही हुए इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सीरीज की पूरी टीम मौजूद थी। ट्रेलर में डायनासोर और रोमांच से भरे कई दिलचस्प सीन्स नजर आए। इस बार की कहानी पिछले सीजन की घटनाओं से 6 साल बाद की है, और इस इंजन ग्रुप के बच्चों को अब युवा दिखाया गया है। ट्रेलर में ‘रेक्सी’ डायनासोर की एक झलक फिर से देखने को मिली है। सीरीज की टीम इस बार फिर साथ दिखाई दी, जो इस बार केवल डायनासोर से नहीं बल्कि एक ऐसी साजिश से भी जूझते नजर आएंगे जो इंसानों और डायनासोर, दोनों के अस्तित्व को खतरे में डाल देती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस बार सीजन और भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है।

इस फाइनल वेब सीजन में कुल 9 एपिसोड होंगे

न्यूयॉर्क कॉमिक कॉन में आयोजित भव्य लॉन्च इवेंट में वॉइस आर्टिस्ट शॉन गियाम्ब्रोन, कौरस मोहम्मद और किरक्टर केली ने अपने अनुभव साझा किया। स्कॉट क्रेमर और सह-निर्माता टीम ने बताया कि यह अंतिम रोमांच यात्रा बनाने की कोशिश की गई है। इस शो के क्रिएटर्स स्कॉट क्रेमर, आरोन हैमेलबर्ग, मार्केल ने जुरासिक वर्ल्ड जैसी फीलिंग देने की कोशिश की है।

PUSHPENDRA KUMAR VARMA  के बारे में
For Feedback - beerendraahirwar0@gmail.com