5 March 2026 Current Affairs & GK Updates

🛑 Important Daily Updates (महत्वपूर्ण सुर्खियाँ)

क्रमांकमहत्वपूर्ण घटनाक्रम (Headlines)विवरण (Details)
1.11वां रायसीना डायलॉगनई दिल्ली में 5-7 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले 11वें रायसीना डायलॉग के मुख्य अतिथि फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब (Alexander Stubb) होंगे ।
2.स्किल सेंसस ‘सक्षम’भारत का पहला AI-ड्रिवन स्किल सेंसस ‘सक्षम’ महाराष्ट्र के मुंबई में लॉन्च किया गया। यह 18-40 वर्ष के आयु वर्ग के कौशल सर्वेक्षण पर केंद्रित है ।
3.नीति आयोग – JICA समझौतासतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के कार्यान्वयन को मजबूत करने के लिए नीति आयोग और जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) के बीच ‘फेज-II’ समझौता हुआ ।
4.93वें ग्रैंडमास्टर17 वर्षीय आरव डेंगला (मुंबई) भारत के 93वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं ।
5.सबसे पुरानी रॉक आर्टइंडोनेशिया के मुुना द्वीप (Muna Island) पर 67,800 साल पुराने रॉक आर्ट ‘हैंड स्टेंसिल’ की खोज की गई है ।
6.श्रीलंका का ‘ब्लू बॉन्ड’श्रीलंका का पहला ब्लू बॉन्ड ‘LKR’ भारत के GIFT सिटी स्थित NSE IX पर लिस्ट किया गया है ।
7.प्रोजेक्ट हनुमानआंध्र प्रदेश सरकार ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को दूर करने के लिए ‘प्रोजेक्ट हनुमान’ लॉन्च किया, जिसकी अध्यक्षता डिप्टी सीएम पवन कल्याण करेंगे ।
8.विश्व वन्यजीव दिवस 20263 मार्च को ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2026 की थीम ‘मेडिसिनल एंड एरोमेटिक पौधे’ पर केंद्रित रही ।
9.ऐप ‘Finsider’Jio Finance (रिलायंस) ने वित्तीय सेवाओं (जैसे बीमा, व्यक्तिगत ऋण) के लिए अपना नया AI-बैक्ड मोबाइल ऐप ‘Finsider’ लॉन्च किया ।
10.महिलाओं के लिए नई योजनाएंराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में ‘लखपति बिटिया स्कीम’, ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ और ‘मेरी पूंजी मेरा अधिकार’ सहित चार योजनाएं लॉन्च कीं ।
11.मूर्ति वापसीऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एशमोलियन म्यूजियम ने 16वीं सदी की संत थिरुमांकाई अलवार की कांसे की मूर्ति भारत को लौटाई ।

💡 Lallantop Baatein (स्टेटिक जीके / वन लाइनर)

  • रायसीना डायलॉग: इसकी शुरुआत 2016 में हुई थी। यह विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) द्वारा आयोजित किया जाता है ।
  • नीति आयोग: स्थापना 1 जनवरी 2015। अध्यक्ष- प्रधानमंत्री; उपाध्यक्ष- सुमन बेरी; सीईओ- निधि छिब्बर (अतिरिक्त प्रभार) ।
  • सतत विकास लक्ष्य (SDG): कुल 17 लक्ष्य और 169 टारगेट निर्धारित हैं (समयसीमा: 2015-2030) ।
  • प्रथम ग्रैंडमास्टर: भारत के पहले शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद थे ।
  • डोल जात्रा महोत्सव: यह पश्चिम बंगाल में फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाने वाला रंगोत्सव है ।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस: 4 मार्च को मनाया जाता है ।

📝 Today’s Important Quiz (आज के प्रश्न)

प्रश्न 1: 11वें रायसीना डायलॉग (2026) के मुख्य अतिथि कौन हैं?

  • (A) अलेक्जेंडर स्टब (फिनलैंड)
  • (B) इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस)
  • (C) फुमियो किशिदा (जापान)
  • (D) एंथनी अल्बनीज़ (ऑस्ट्रेलिया)सही उत्तर: (A) अलेक्जेंडर स्टब

प्रश्न 2: भारत का पहला AI-ड्रिवन स्किल सेंसस ‘सक्षम’ कहाँ लॉन्च किया गया है?

  • (A) पुणे
  • (B) मुंबई
  • (C) नई दिल्ली
  • (D) हैदराबादसही उत्तर: (B) मुंबई

प्रश्न 3: हाल ही में चर्चा में रहे ‘सेवा तीर्थ’ का संबंध किससे है?

  • (A) राष्ट्रपति भवन
  • (B) सुप्रीम कोर्ट
  • (C) PM ऑफिस (PMO)
  • (D) राजभवनसही उत्तर: (C) PM ऑफिस

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top