चैटजीपीटी का AI ब्राउजर, खुद करेगा इवेंट प्लानिंग

ओपनएआई ने मैक यूजर्स के लिए एआई-पावर्ड ब्राउज़र चैटजीपीटी एटलस लॉन्च किया है। यह स्मार्ट वेब सर्फिंग, रिसर्च, शॉपिंग और इवेंट प्लानिंग में मदद करता है, जिससे ऑनलाइन अनुभव और आसान व इंटेलिजेंट बनता है।

ओपनएआई ने मैक ऑपरेटिंग यूजर्स के लिए अपना नया एआई-पावर्ड वेब ब्राउजर चैटजीपीटी एटलस लॉन्च किया है। कंपनी के लोकप्रिय चैटबॉट चैटजीपीटी पर आधारित यह ब्राउजर वेब सर्फिंग को ज्यादा इंटेलिजेंट और आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें यूजर्स को रिसर्च करने, शॉपिंग करने और ऑनलाइन इवेंट प्लान करने में मदद मिलेगी।

ओपनएआई के मुताबिक यह ब्राउजर में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें इंटेलिजेंट सर्च इंजन, रियल-टाइम कंटेंट सारांश निकालने की क्षमता और पर्सनल असिस्टेंट टूल शामिल हैं।

यूजर्स इसमें इवेंट्स की पूरी प्लानिंग कर सकते हैं, जैसे डेट्स, टाइम, वेन्यू और गेस्ट लिस्ट तैयार करना। यह ब्राउजर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से यूजर्स की पसंद को समझकर उनके लिए बेस्ट सजेशन्स का सुझाव देगा।

PUSHPENDRA KUMAR VARMA  के बारे में
For Feedback - beerendraahirwar0@gmail.com