“Exercise के लिए मोटिवेशन नहीं मिल रहा… ये बातें जानें”

  1. अपनी पसंद का समय चुनें
    • कुछ लोग सुबह एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग शाम को। अपनी पसंद के अनुसार समय चुनें ताकि उसे आदत में लाना आसान हो।
  2. छोटे टार्गेट से करें शुरू
    • शुरुआत में छोटे लक्ष्य तय करें। जैसे 10 मिनट की वॉक या 15 मिनट की स्ट्रेचिंग। इससे खुद को मजबूर महसूस नहीं होगा और धीरे-धीरे समय और मेहनत बढ़ा सकते हैं।
  3. ग्रुप एक्सरसाइज करें
    • दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ एक्सरसाइज करें। इससे मोटिवेशन बढ़ेगा, और आप एक-दूसरे को प्रेरित कर पाएंगे।
  4. पर्सनल ट्रेनर की मदद लें
    • एक प्रोफेशनल ट्रेनर आपकी जरूरत और लक्ष्य के अनुसार गाइड कर सकता है। सही फॉर्म, डाइट और प्लानिंग से बेहतर रिजल्ट मिल सकता है।

अगर आप एक्सरसाइज में नियमितता और उत्साह बनाए रखना चाहते हैं, तो इन सुझावों को अपनाकर शुरुआत करना उपयोगी हो सकता है।

PUSHPENDRA KUMAR VARMA  के बारे में
For Feedback - beerendraahirwar0@gmail.com