Verbal Reasoning: Analogy(सादृश्यता)

Verbal Reasoning: Analogy(सादृश्यता)

किसी वस्तु, शब्द, अक्षर, संख्या के किसी अन्य वस्तु, शब्द, अक्षर, संख्या में रूप, गुण, आकार, प्रकार, लक्षण आदि में किसी भी प्रकार से संबध या समानता को सादृश्यता या सह-सम्बन्ध या सम-सम्बन्ध या समरूपता कहा जाता है। इसके अन्तर्गत पूछे जाने वाले प्रश्नों में शब्दों/अक्षरों/संख्याओं के बीच आपसी सम्बन्धों को ज्ञात करके सही उत्तर ज्ञात करना होता है। ऐसे प्रश्न एक निश्चित सम्बन्ध पर आधारित होते हैं।

इन प्रश्नों को हल करने के लिए निम्न दो चरण होते हैं

चरण 1. प्रश्न में दिए गए दो शब्दों/अक्षरों/संख्याओं के बीच के सम्बन्धों को ज्ञात करना।

चरण 2. दिए गए सम्बन्धों को विकल्पों में दिए गए अन्य शब्दों, अक्षरों, संख्याओं में ढूँढना व जो विकल्प प्रश्न में ज्ञात किए गए सम्बन्ध के अनुरूप होता है, वही उत्तर होता है। सादृश्यता के अन्तर्गत सामान्यतया पाँच प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं

प्रकार 1. हिन्दी शब्द सादृश्यता

हिन्दी शब्द सादृश्यता के अन्तर्गत पूछे जाने वाले प्रश्नों में दिए गए हिन्दी शब्दों के सम्बन्ध पर विचार करते हुए दिए गए उत्तर विकल्पों में से एक ऐसे शब्द को ज्ञात करना होता है, जिसका सम्बन्ध दिए गए शब्दों या तीसरे शब्द के साथ स्थापित हो सके। हिन्दी शब्द सादृश्यता के अन्तर्गत निम्न प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।

1. समरूप शब्द ज्ञात करना

इसके अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों में दिए गए दो शब्दों के सम्बन्ध पर विचार करते हुए उत्तर विकल्पों में से एक ऐसे शब्द को ज्ञात करना होता है, जिसका सम्बन्ध दिए गए तीसरे शब्द के साथ स्थापित होता है।

  • उदाहरण 1. दिए गए विकल्पों में से सम्बन्धित शब्द को चुनिए। चिकित्सक : रोगी :: वकील : ?
  • (a) न्यायाधीश (b) न्यायालय (c) अभिय़ोक्ता (d) बैरिस्टर

व्याख्या (c) जिस प्रकार, चिकित्सक रोगी के रोग को ठीक करता है, उसी प्रकार, वकील, अभियोक्ता के केस की पैरवी करता है।

उदाहरण 2. दिए गए विकल्पों में से सम्बन्धित शब्द को चुनिए। नदी : धारा :: महासागर : ?

(a) प्रवाह (b) तालाब (c) बाँध (d) समुद्र

व्याख्या (a) जिस प्रकार, नदी के पानी से धारा उत्पन्न होती है, उसी प्रकार, महासागर के पानी से प्रवाह उत्पन्न होता है।

उदाहरण 3. जिस प्रकार कोलम्बो, श्रीलंका से सम्बन्धित है उसी प्रकार काठमाण्डू किससे सम्बन्धित है? (a) नेपाल (b) भूटान (c) तिब्बत (d) भारत

व्याख्या (a) जिस प्रकार, कोलम्बो, श्रीलंका की राजधानी है उसी प्रकार, काठमाण्डू, नेपाल की राजधानी है।

2. समरूप युग्म ज्ञात करना

इसके अन्तर्गत आने वाले प्रश्नों में दो शब्द दिए गए होते हैं, जोकि आपस में किसी प्रकार से सम्बन्धित होते हैं। ठीक इसी प्रकार का सम्बन्ध नीचे दिए गए विकल्पों में से किसी एक विकल्प में भी होता है। आपको इसी विकल्प को ज्ञात करना होता है।

  • उदाहरण 4. दिए गए विकल्पों में से सम्बन्धित शब्द-युग्म चुनिए। बादल : बारिश :: ?
  • (a) फूल : गन्ध (b) सूर्य : प्रकाश (c) पर्वत : पहाड़ (d) आदमी : काम
  • व्याख्या (b) जिस प्रकार, बादलों से बारिश प्राप्त होती है ठीक उसी प्रकार, सूर्य से प्रकाश प्राप्त होता है।
  • उदाहरण 5. दिए गए विकल्पों में से सम्बन्धित शब्द-युग्म को चुनिए। टेलीविजन : टेलीकॉस्ट :: ? : ?
  • (a) खबर : समाचार (b) विश्व-वस्तु : पत्रिका (c) स्पष्टीकरण : कविता (d) प्रसारण : पुस्तक
  • व्याख्या (d) जिस प्रकार, संविधान की [स्पष्ट नहीं] होती है, ठीक उसी प्रकार, पुस्तक की [स्पष्ट नहीं] होती है।

3. समरूप शब्दों के शब्द ज्ञात करना

इसके अन्तर्गत आने वाले प्रश्नों में शब्द युग्म दिए गए होते हैं तथा इसके साथ चार या पाँच वैकल्पिक उत्तर दिए गए होते हैं। आपको दिए गए विकल्पों में से ऐसा शब्द चुनना होता है, जो ठीक वैसा ही हो जैसे कि आरम्भ में दिए गए शब्द हैं।

  • उदाहरण 6. ‘कौन’ वैसा ही है जैसे-भुखमरी, ‘चक्रवात’, ‘ज्वालामुखी’ (a) विस्फोट (b) बाढ़ (c) वैश्विक ऊष्मा (d) परमाणु विस्फोट (e) सुनामी व्याख्या (b) जिस प्रकार, भूकम्प, चक्रवात एवं ज्वालामुखी विकट प्राकृतिक आपदाएँ हैं। उसी प्रकार, बाढ़ भी एक प्राकृतिक आपदा है।
  • उदाहरण 7. नीचे दिए गए नाम निश्चित तरीके से सम्बन्धित हैं। विकल्पों में से, उस नाम का चयन करें जिसे नामों के इस समूह का हिस्सा बनाया जा सकता है। तारापुर, कुडनकुलम, कैगा, काकरापार, कलपक्कम, नरोरा (a) कोयना (b) रावतभाटा (c) ऊकाई (d) भाकड़ा नांगल व्याख्या (b) दिए गए सभी नाम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के हैं। अतः रावतभाटा इनसे सम्बन्धित होगा जोकि राजस्थान में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र है।

4. समरूप शब्दों के लिए विशेष वर्ग चुनना

इसके अन्तर्गत आने वाले प्रश्नों में तीन शब्द दिए गए होते हैं, तथा इसके साथ चार विकल्प दिए गए होते हैं। प्रश्न में दिए गए शब्दों में कुछ विशेषता होती है। उत्तर विकल्पों में से वह शब्द ज्ञात करना होता है जो प्रश्न में दिए गए शब्दों के बीच की विशेषता दर्शाता है।

  • उदाहरण 8. नीचे तीन शब्द दिए हैं, जिनमें कुछ सामान्य विशेषता है। इन शब्दों के नीचे उत्तर विकल्प दिए गए हैं, जिनमें किसी एक में भी वही विशेषता है, सही विकल्प को चुनिए। सेब, सिंदूरी, अमरूद (a) सरीसृप (b) सन्तरा (c) सर्पगंधा (d) हिरण व्याख्या (a) सेब, सिंदूरी और अमरूद तीनों सरीसृप हैं।
  • उदाहरण 9. निम्न प्रश्न में समानता का पता लगाएँ। नाव, जहाज, पनडुब्बी, कीड़ा-नौका (याॅच) (A) ये सब पानी में विहार करते हैं (B) ये सब पानी के पात्र हैं (C) इन सब में उच्च पतवार हैं (D) ये सब कागज के बने हुए हैं (a) B (b) D (c) A (d) C व्याख्या (c) नाव, जहाज, पनडुब्बी एवं कीड़ा-नौका (याॅच) ये चारों पानी में विहार करने के साधन हैं।

5. शब्द समूच्चय के समरूप शब्द समूच्चय ज्ञात करना

इसके अन्तर्गत आने वाले प्रश्नों में तीन शब्द दिए गए होते हैं, जिनमें परस्पर कोई सम्बन्ध होता है। यही सम्बन्ध नीचे दिए गए विकल्पों में से किसी एक विकल्प के तीनों शब्दों में होता है। आपको इनमें से ऐसा विकल्प ज्ञात करना होता है, जिसमें वही सम्बन्ध हो, जो ऊपर दिए गए शब्दों में है।

  • उदाहरण 10. नीचे तीन शब्द दिए गए हैं, जिनमें परस्पर कोई सम्बन्ध है। यही सम्बन्ध नीचे दिए गए चार विकल्पों में से किसी एक में है। वह विकल्प ज्ञात कीजिए, जिसमें वही सम्बन्ध हो, जो नीचे दिए गए तीनों शब्दों में है। राजा, रानी, महल (a) मोर, मोरनी, गुफा (b) कबूतर, चिड़िया, घौंसला (c) शेर, मछली, जल (d) बकरा, बकरी, किला व्याख्या (a) जिस प्रकार, राजा और रानी दोनों महल में साथ में निवास करते हैं। उसी प्रकार, मोर और मोरनी दोनों गुफा में साथ में निवास करते हैं।

6. दोहरी समरूपता

इसके अन्तर्गत प्रश्न में चिह्न :: के बाईं ओर एवं दाईं ओर दो-दो शब्द दिए गए होते हैं। दोनों ओर के शब्दों में एक-एक शब्द लुप्त रहता है तथा उन्हें A एवं B द्वारा प्रदर्शित किया गया होता है। लुप्त शब्द नीचे दिए गए चार/पाँच विकल्पों में से किसी एक में मौजूद होता है। आपको उस सही विकल्प को ज्ञात करना होता है, जिससे कि चिह्न : के बाईं ओर के दोनों शब्दों में परस्पर सम्बन्ध होता है, ठीक उसी प्रकार का सम्बन्ध चिह्न :: के दाईं ओर के दोनों शब्दों में भी लगता हो।

  • उदाहरण 11. निम्नलिखित प्रश्न में चिह्न :: के बाईं ओर एवं दाईं ओर दो-दो शब्द दिए गए हैं, दोनों ओर के शब्दों में एक-एक शब्द लुप्त है तथा उन्हें A एवं B द्वारा प्रदर्शित किया गया है। लुप्त शब्द नीचे दिए गए चार विकल्पों में से किसी एक विकल्प में मौजूद हैं। आपको उस सही विकल्प को ज्ञात करना है A : भद्दा :: शान्ति : B (a) A. सुन्दर, B. युद्ध (b) A. मित्रता, B. शोर (c) A. ईमानदारी, B. सन्धि (d) A. रास्ता, B. हड़ताल व्याख्या (a) जिस प्रकार, भद्दा और सुन्दर एक-दूसरे के विपरीतार्थक शब्द हैं। उसी प्रकार शान्ति और युद्ध भी एक-दूसरे के विपरीतार्थक शब्द हैं।

हिन्दी शब्द सादृश्यता के अन्तर्गत प्रश्न मुख्यतया निम्नलिखित सम्बन्धों पर आधारित होते हैं

सादृश्यता सम्बन्ध

सादृश्यता के प्रकार और उदाहरण

सम्बन्ध के प्रकार उदाहरण
नगर और नदी
  • लन्दन : टेम्स
  • पेरिस : सीन
  • रोम : टाइबर
  • दिल्ली : यमुना
नगर और उद्योग
  • मुम्बई : फिल्म निर्माण
  • मैनचेस्टर : सूती वस्त्र
  • पिट्सबर्ग : लौह इस्पात
  • डेट्रायट : ऑटोमोबाइल
राज्य और राजधानी
  • उत्तर प्रदेश : लखनऊ
  • उत्तराखण्ड : देहरादून
  • झारखण्ड : राँची
  • छत्तीसगढ़ : रायपुर
केन्द्रशासित प्रदेश और राजधानी
  • लक्षद्वीप : कवारत्ती
  • दादर और नगर हवेली : सिलवासा
राज्य और उच्च न्यायालय
  • उत्तर प्रदेश : इलाहाबाद
  • उत्तराखण्ड : नैनीताल
  • राजस्थान : जोधपुर
  • बिहार : पटना
उत्पाद और कच्ची सामग्री
  • दही : दूध
  • जूता : चमड़ा
  • चीनी : गन्ना
  • मदिरा : अंगूर
कामगार और उत्पाद
  • सुनार : जेवर
  • मोची : जूता
  • रसोइया : भोजन
  • राजमिस्त्री : घर
व्यक्ति और कार्यस्थल
  • डॉक्टर : अस्पताल
  • शिक्षक : विद्यालय
  • किसान : खेत
  • न्यायाधीश : न्यायालय
व्यक्ति और औजार
  • लुहार : हथौड़ा
  • राजमिस्त्री : साहुल
  • किसान : हल
  • बढ़ई : आरी
औजार और कार्य
  • कलम : लिखना
  • कैंची : काटना
  • चम्मच : खाना
  • सरौता : देखना
जीव-जन्तु और निवास स्थान
  • सिंह : गुफा
  • घोड़ा : घुड़साल
  • चूहा : बिल
  • चिड़िया : घोंसला
कल्चर और उत्पादन क्षेत्र
  • एपीकल्चर : मधुमक्खी पालन
  • पीसीकल्चर : मत्स्य पालन
सम्बन्ध के प्रकार उदाहरण
क्रान्ति और उत्पादन क्षेत्र
  • श्वेत क्रान्ति : दुग्ध उत्पादन
  • पीली क्रान्ति : तिलहन उत्पादन
जन्तु और आवाज
  • कुत्ता : भौंकना
  • घोड़ा : हिनहिनाना
  • सिंह : गरजना
  • बिल्ली : म्याऊँ
जन्तु और बच्चा
  • कुत्ता : पिल्ला
  • शेरनी : शावक
  • गाय : बछड़ा
  • भेड़ : मेमना
रोग तथा प्रभावित अंग
  • पायरिया : दाँत
  • ट्रेकोमा : आँख
  • पीलिया : लीवर (जिगर)
  • तपेदिक : फेफड़े
स्थल और स्थान
  • ताजमहल : आगरा
  • हवामहल : जयपुर
  • जहाज महल : माण्डू
  • लाल किला : दिल्ली
व्यक्ति और समाधि स्थल
  • महात्मा गाँधी : राजघाट
  • लाल बहादुर शास्त्री : विजय घाट
  • चौधरी चरण सिंह : किसान घाट
खेल और परिसर
  • बैडमिण्टन : कोर्ट
  • हॉकी : फील्ड
  • मुक्केबाजी : रिंग
  • निशानेबाजी : रेंज
खेल और कप/ट्रॉफी
  • क्रिकेट : दिलीप ट्रॉफी
  • फुटबॉल : डूरण्ड कप
  • हॉकी : ध्यानचन्द ट्रॉफी
  • गोल्फ : राइडर कप
पुरस्कार और क्षेत्र
  • बुकर पुरस्कार : साहित्य
  • ग्रेमी पुरस्कार : संगीत
  • ऑस्कर पुरस्कार : फिल्म
नोट:

उपरोक्त के अतिरिक्त सादृश्यता के अन्य आधार भी हो सकते हैं, जिन्हें हल करने के लिए बुद्धिमत्ता के अतिरिक्त अन्य जानकारियों की भी आवश्यकता होती है, जो सामान्यतः निम्न हैं—

  1. ऐतिहासिक तथ्य,
  2. राजनीतिक तथ्य,
  3. आर्थिक तथ्य,
  4. वैज्ञानिक तथ्य,
  5. तकनीकी तथ्य,
  6. भौगोलिक तथ्य,
  7. सांस्कृतिक तथ्य,
  8. खेल तथ्य,
  9. पुरस्कार तथ्य तथा
  10. समसामयिकी तथ्य।
“`
PUSHPENDRA KUMAR VARMA  के बारे में
For Feedback - beerendraahirwar0@gmail.com