Verbal Reasoning: English Alphabet Test

जिन ध्वनि संकेतों को और भागों में विभाजित न किया जा सके, उन्हें वर्ण या अक्षर कहते हैं। अंग्रेजी वर्णमाला में 26 व्यंजन होते हैं। A, B, C, D, …………. आदि वर्णों के इस क्रमबद्ध समूह को अंग्रेजी वर्णमाला कहते हैं। अंग्रेजी वर्णमाला परीक्षण अंग्रेजी वर्णमाला के एक निश्चित प्रारूप में व्यवस्थित होने पर आधारित है। इन परीक्षणों के अंतर्गत चुने गए अक्षरों द्वारा किसी भी प्रश्न में अपेक्षित अक्षर या अक्षरों के मध्य अंतर ज्ञात करना इत्यादि पर आधारित प्रश्न हल करने होते हैं।

अंग्रेजी वर्णमाला से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

अंग्रेजी वर्णमाला से सम्बंधित प्रश्नों को हल करने के लिए नीचे कुछ महत्वपूर्ण तथ्य दिए गए हैं, जिनके बारे में हमें जानकारी होनी आवश्यक है।

1. अंग्रेजी वर्णमाला के बड़े/छोटे अक्षर

अंग्रेज़ी के बड़े और छोटे अक्षर

बड़े अक्षर   A B C D E F G H I J K L M

छोटे अक्षर   a b c d e f g h i j k l m

बड़े अक्षर   N O P Q R S T U V W X Y Z

छोटे अक्षर   n o p q r s t u v w x y z

2. अंग्रेजी वर्णमाला के स्वर और व्यंजन

  • (I) स्वर (Vowels) अंग्रेजी वर्णमाला में 5 स्वर होते हैं, जो निम्न हैं:$\rightarrow$ A, E, I, O, U
  • (II) व्यंजन (Consonants) अंग्रेजी वर्णमाला में 21 व्यंजन होते हैं, जो निम्न हैं:$\rightarrow$ B, C, D, F, G, H, J, K, L, M, N, P, Q, R, S, T, V, W, X, Y, Z

3. अंग्रेजी वर्णमाला में अक्षरों का स्थान व अर्द्धांश

अंग्रेजी वर्णमाला के प्रत्येक अक्षर का अपना एक निश्चित स्थानीय स्थान होता है।

अंग्रेजी वर्णमाला के प्रथम 13 अक्षर A से M तक प्रथम अर्द्धांश व द्वितीय 13 अक्षर N से Z तक द्वितीय अर्द्धांश कहलाती है। यह स्थान दो क्रमों पर निर्भर करता है:

  • (I) सीधे क्रम का प्रथम व द्वितीय अर्द्धांशअंग्रेजी वर्णमाला में A से Z की ओर अक्षरों को बढ़ते हुए क्रम को अंग्रेजी वर्णमाला का सीधा क्रम कहते हैं। इस क्रम में A से M तक के अक्षरों को प्रथम अर्द्धांश तथा N से Z तक के अक्षरों को द्वितीय अर्द्धांश कहते हैं।
    • बाएँ से दाएँ
वर्णमाला का प्रथम व द्वितीय अर्धांश

(i) प्रथम व द्वितीय अर्धांश

A B C D E F G H I J K L M

प्रथम अर्धांश

N O P Q R S T U V W X Y Z

द्वितीय अर्धांश


(ii) विपरीत क्रम का प्रथम व द्वितीय अर्धांश

अंग्रेजी वर्णमाला में Z से A की ओर अक्षरों के बढ़ते क्रम को अंग्रेजी वर्णमाला का विपरीत क्रम कहते हैं। इस क्रम में Z से N तक के अक्षरों को प्रथम अर्धांश तथा M से A तक के अक्षरों को द्वितीय अर्धांश कहते हैं।

बाएँ से दाएँ

Z Y X W V U T S R Q P O N

प्रथम अर्धांश

M L K J I H G F E D C B A

द्वितीय अर्धांश

नोट: अक्षर की बाई और से गणना करने के लिए अक्षर A से तथा दाई और से गणना करने के लिए अक्षर Z से गिनना प्रारम्भ करते हैं।
किसी अक्षर की बाई और से स्थिति 8वीं तथा दाई और से स्थिति 18वीं है, तो कुल अक्षरों की संख्या 8 + 18 – 1 = 25 होगी।
यदि किसी अक्षर की बाई और से स्थिति 4वीं है तथा कुल अक्षरों की संख्या 26 है, तो उस अक्षर की दाई और से स्थिति = 26 – 4 + 1 = 23वीं होगी।
अर्थात् उस अक्षर की दाई और से स्थिति 23वीं होगी।
अंग्रेजी वर्णमाला परीक्षण

EJOTY और CFILORUX द्वारा अक्षरों का स्थान जानने की विधि

अंग्रेजी वर्णमाला में अक्षरों का स्थान जानने के लिए हमें E, J, O, T, Y को याद रखना होता है। इन अक्षरों के स्थान क्रमशः 5, 10, 15, 20, 25 होते हैं। इनको याद रखने से किसी भी अक्षर का स्थान आसानी से ज्ञात किया जा सकता है।

ABCDE FGHIJ KLMNO PQRST UVWXYZ
12345 678910 1112131415 1617181920 212223242526

👉 ऊपर दिए गए अक्षरों EJOTY को याद रखने से हर पाँचवें अक्षर का स्थान आसानी से पता चलता है।

📘 CFILORUX विधि

इसी प्रकार कुछ प्रश्नों में C, F, I, L, O, R, U, X का उपयोग किया जाता है। ये अक्षर क्रमशः 3, 6, 9, 12, 15, 18, 21, 24 स्थान पर होते हैं। इस विधि को CFILORUX Rule कहा जाता है।

CFILORUX
3691215182124

इन दोनों ट्रिक (EJOTY और CFILORUX) को याद रखने से किसी भी अक्षर का क्रमांक या स्थान आसानी से पता लगाया जा सकता है।

विपरीत अक्षर

अंग्रेजी वर्णमाला में प्रत्येक अक्षर का एक विपरीत अक्षर होता है। जैसे- A का विपरीत अक्षर Z, B का विपरीत अक्षर Y, C का विपरीत अक्षर X, D का विपरीत अक्षर W, … आगे भी इसी प्रकार आगे भी। दोनों विपरीत अक्षरों की संगत संख्याओं का योगफल हमेशा 27 होता है। अर्थात् अंग्रेजी वर्णमाला के कोई भी दो अक्षर, जिनकी वर्णमाला क्रमानुसार मान का योगफल 27 हो जाए, तो वे दोनों अक्षर आपस में एक-दूसरे के विपरीत अक्षर होते हैं। जैसे- A → Z → 1 + 26 = 27 B → Y → 2 + 25 = 27 C → X → 3 + 24 = 27 D → W → 4 + 23 = 27 E → V → 5 + 22 = 27 F → U → 6 + 21 = 27 G → T → 7 + 20 = 27 H → S → 8 + 19 = 27 I → R → 9 + 18 = 27 J → Q → 10 + 17 = 27 K → P → 11 + 16 = 27 L → O → 12 + 15 = 27 M → N → 13 + 14 = 27

अंग्रेजी वर्णमाला के जिस अक्षर का विपरीत अक्षर ज्ञात करना हो, तो उस अक्षर की संगत संख्या को 27 में से घटा देते हैं, तो जो भी मान/जो संख्या प्राप्त होती है, वही विपरीत अक्षर की संगत संख्या होती है। संगत संख्या प्राप्त हो जाने पर उस क्रमांक पर स्थित अभीष्ट अक्षर प्राप्त हो जाता है। जैसे- I का विपरीत अक्षर इस तरह से ज्ञात करेंगे I = 9 → 27 – 9 = 18 → R अतः I का विपरीत अक्षर R होगा।

विपरीत अक्षरों को याद रखने की ट्रिक AZ ZA → जा अंग्रेजी में, go BY बाय by → द्वारा CX सिक्स Six → छः DW DW → शब्द Dew EV EV (Evening) → शाम FU FU → Full GT जी. टी. रोड़ (शेरशाह द्वारा निर्मित) HS Higher Secondary (उच्चतर माध्यमिक) IR Indian Railway (भारतीय रेल) JQ Jack और Queen (ताश के पत्तों का खेल) KP Kevin Pietersen (इंग्लैंड का क्रिकेट खिलाड़ी) LO LO → LOVE शब्द MN MAN → MAN शब्द

अक्षरों के बाएँ तथा दाएँ ओर का अक्षर ज्ञात करना अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों का अपना कोई बायाँ या दायाँ नहीं होता है, बल्कि अक्षरों के दाएँ या बाएँ को हम अपने दाएँ या बाएँ से प्रदर्शित करते हैं। हमारा बायाँ या दायाँ यह स्पष्ट करता है कि हमारा और आपका दायाँ हाथ Z की ओर अथवा B से A की ओर है और हमारा और बायाँ हाथ A की ओर है।

[आरेख] प्रेक्षक A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z बाईं ओर → ← दाईं ओर

यदि दायें बाईं ओर दोनों अक्षर गिनना हो, तो N के सामने खड़े होकर बाईं ओर दाईं ओर निम्न प्रकार होंगे। A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z ← इधर बाईं ओर प्रेक्षक दाईं ओर इधर →

अब आप सरलता से कह सकते हैं कि N के बाईं ओर 5वाँ अक्षर I होता इस प्रकार आप ध्यान देंगे, तो पाएँगे कि किसी अक्षर से बाईं ओर का तात्पर्य वर्णमाला क्रम में उस अक्षर से पहले वाले अक्षर आना तथा किसी विशेष अक्षर से दाईं ओर का तात्पर्य वर्णमाला क्रम में उस अक्षर के बाद वाला अक्षर आना होता है। तथा दाईं बाएँ से सम्बन्धित कुछ पद (terms) निम्नलिखित हैं (i) दीप्त बाएँ का अर्थ होता है कि उस अक्षर के तुरन्त पहले का अक्षर जैसे-B के दीप्त बाएँ का अक्षर A होगा। (ii) दीप्त दाएँ का अर्थ होता है कि उस अक्षर के तुरन्त बाद का अक्षर जैसे-C के दीप्त दाएँ का अक्षर D होगा। (iii) आपके बाएँ से का अर्थ होता है, आपके बाएँ से दाईं ओर अर्थात् अक्षर A से Z की ओर। A → B → C → D → E → F → … → X → Y → Z (iv) आपके दाएँ से का अर्थ होता है, आपके दाएँ से बाईं ओर अर्थात् अक्षर Z से A की ओर। Z → Y → X … → F → E → D → C → B → A (v) बाईं ओर का अर्थ बाईं से दाईं ओर बाईं ओर अर्थात् अक्षर Z से A की ओर, A ← B ← C ← D ← E ← … ← X ← Y ← Z

PUSHPENDRA KUMAR VARMA  के बारे में
For Feedback - beerendraahirwar0@gmail.com