चैटजीपीटी का AI ब्राउजर, खुद करेगा इवेंट प्लानिंग

ओपनएआई ने मैक ऑपरेटिंग यूजर्स के लिए अपना नया एआई-पावर्ड वेब ब्राउजर चैटजीपीटी एटलस लॉन्च किया है। कंपनी के लोकप्रिय चैटबॉट चैटजीपीटी पर आधारित यह ब्राउजर वेब सर्फिंग को ज्यादा इंटेलिजेंट और आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें यूजर्स को रिसर्च करने, शॉपिंग करने और ऑनलाइन इवेंट प्लान करने में मदद मिलेगी।

ओपनएआई के मुताबिक यह ब्राउजर में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें इंटेलिजेंट सर्च इंजन, रियल-टाइम कंटेंट सारांश निकालने की क्षमता और पर्सनल असिस्टेंट टूल शामिल हैं।

यूजर्स इसमें इवेंट्स की पूरी प्लानिंग कर सकते हैं, जैसे डेट्स, टाइम, वेन्यू और गेस्ट लिस्ट तैयार करना। यह ब्राउजर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से यूजर्स की पसंद को समझकर उनके लिए बेस्ट सजेशन्स का सुझाव देगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top